अमेरिका के न्यूयॉर्क को जल्द ही भारतीय मूल का मेयर मिल सकता है। 33 साल के भारतीय मूल के मुस्लिम समाजवादी नेता जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी जीत ली है। उन्होंने मेयर चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारी के लिए हुए प्राइमरी इलेक्शन में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया है। ममदानी को 43.5 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कुओमो 36.3 प्रतिशत के साथ पीछे रहे। कुओमो ने अपनी हार मान ली है। ममदानी फेमस भारतीय अमेरिकी फिल्म मेकर मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के मार्क्सवादी विद्वान महमूद ममदानी के बेटे हैं। मीरा नायर को 'मॉनसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। जोहरान ममदानी ने डेमोक्रेटिक मेयर के प्राइमरी चुनावों में अपनी शानदार जीत के लिए अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया है।
मेरिका के न्यूयॉर्क को मिलेगा भारतीय मूल का मेयर ! मुस्लिम समाजवादी नेता जोहरान ममदानी रेस में आगे
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us