इन 5 मशहूर लोगों के लिए साल 2021 रहा सबसे खराब! खानी पड़ी जेल की हवा

New Year’s Eve: साल खत्म होने में बस चंद घंट बचे हैं। यह साल कई लोगों के लिए काफी अच्छा रहा, तो कई लोग इस साल जमकर बदनाम भी हुए और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। आइए जानते हैं इस मामले में पहले नंबर पर कौन हैं।
1.) आर्यन खान (Aryan Khan)
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर इस साल ड्रग्स लेने और उसे छिपाने का आरोप लगा। इस मामले में उन्हें 26 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा। बतादें कि NCB ने उन्हें एक ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था। ये खबर पूरे देश में आग की तरह फैली थी। इस केस में कई स्टारकिड्स भी लपेटे में आए थे। आर्यन के साथ इस मामले में मुनमुन धनेचा, अरबाज मर्चेंट, विक्रांत छोकर, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जायसवाल और गमित चोपड़ा को भी हिरासत में लिया गया था।
इस केस में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी नाम आया। एनसीबी ने आर्यन के साथ उनका एक चैट पकड़ा था। इसके बाद उन्हें भी कई बार पूछताछ के लिए NCB दफ्तर जाना पड़ा। इस पूरे मामले ने बॉलीवुड में ड्रग्स कल्चर का भी भांडाफोड़ किया। अभी भी जांच जारी है।
2.) राज कुंद्रा (Raj Kundra)
राज कुंद्रा का नाम इस साल पोर्नोग्राफी केस में जुड़ा। 19 जुलाई 2021 को उन्हें इस मामले में अरेस्ट भी किया गया। राज कुद्रा वैसे तो खुद में ही एक बड़ा नाम हैं। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति होने के कारण उन्हें और बदनाम होना पड़ा। इस केस ने बॉलीवुड में तहलका मचा कर रख दिया था। क्योंकि पुलिस की जांच में कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर राज कुंद्रा पर जबरन ऐसे फिल्मों में काम करने के आरोप लगाए थे। कुंद्रा इस मामले में 2 महीने तक जेल में रहे। वर्तमान में वे जमानत पर जेल से बाहर हैं। केस की जांच अभी भी चल रही है।
3.) सुशील कुमार (Sushil Kumar)
ओलंपिक पदक विजेला पहलवान सुशील कुमार के लिए भी यह साल सबसे खराब रहा। छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में वे मुख्य आरोपी हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने 5 मई 2021 कुछ बदमाशों के साथ मिलकर युवा पहलवान सागर धनखड़ की हत्या कर दी है। दरअसल, मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के छत्रसाल स्टेडियम में फ्लैट खाली कराने को लेकर पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे, जिसमें पांच पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, गंभीर रूप से घायल युवा पहलवान सागर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
गौरतलब है कि इस मामले में पद्मश्री समेत कई अवॉर्ड से नवाजे जा चुके सुशील को दिल्ली पुलिस ने लंबी छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। जांच में सुशील के कई गैंगस्टरों से सांठगांठ की बात सामने आई थी। पुलिस को यह भी पता लगा है कि गैंगस्टरों के गुर्गे छत्रसाल स्टेडियम में आते थे। अभी सुशील कुमार इस मामले में जेल में ही बंद हैं।
4.) दीप सिद्धू (Deep Sidhu)
26 जनवरी 2021 को लालकिले हिंसा के मामले में दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया था। पंजाबी फिल्मों के एक्टर दीप सिद्धू पर आरोप था कि उसने लोगों को भड़काया जिससे हिंसा हुई और उसने इस दौरान तिरंगे का भी अपमान किया था। पुलिस का इस मामले में कहना है कि किसानों के इस रैली में गैर कानूनी रूप से लोगों को एकत्रित करने में उसकी मुख्य भूमिका थी। सिद्धू को इस मामले में पुलिस ने 9 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जिसे करीब 2 महीने बाद कार्ट ने तीस हजार रूपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
5.) अनिल देशमुख (Anil Deshmukh)
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को इसी साल ईडी ने वसूली के मामले में गिरफ्तार किया। उनपर आरोप था कि वे पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग के एवज में पैसा लेते हैं। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख गृहमंत्री रहते हुए हर महीने सचिन वाजे से 100 करोड़ रूपए की मांग करते हैं। हालांकि देशमुख तमाम आरोपों को झूठ बता रहे थे।
लेकिन जांच में उनके उपर ईडी ने मनी लॉन्डिंग का मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वे अभी भी जेल में ही बंद है। ईडी ने अपनी जांच में ये भी पाया कि अनिल देशमुख, सचिन वाजे को इस्तेमाल वसूली के लिए करते थे। वे वाजे के जरिए कई आर्केस्ट्रा बार से अब तक 4.70 करोड़ रूपये भी वसूले थे। ईडी ने अपने जांच और भी कई घोटालों को पकड़ा है।