Advertisment

New Toll Collection Policy: जल्द लागू होने वाली है नई टोल नीति ! क्या जीपीएस बेस्ड हो जाएगी अब वसूली

author-image
Bansal News
New Toll Collection Policy: जल्द लागू होने वाली है नई टोल नीति !  क्या जीपीएस बेस्ड हो जाएगी अब वसूली

New Toll Collection Rules: इस वक्त की बड़ी अपडेट टोल नीति (New Toll Collection Policy) को लेकर सामने आ रही है जहां पर आने वाले साल 2023 में टोल नीति में बड़ा बदलाव होने वाला है जी हां अब आपको टोल वसूली के बदले हुए नियम देखने के लिए मिलेगें। खबर है कि, नई नीति के आने से सब जीपीएस बेस्ड होने के साथ ही वाहनों के साइज के आधार पर वसूली की जाएगी।

Advertisment

जानें क्या होगा नया प्लान

आपको बताते चलें कि, जानकारी के अनुसार आईआईटी बीएचयू को टोल की नई रूप रेखा तैयार करने का काम सौंपा गया है. हालांकि सरकार की तरफ से इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन बीएचयू के सबंधित विभाग के एक प्रोफ़ेसर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क और परिवहन मंत्रालय की तरफ से उन्हें पीसीयू तैयार करने का प्रोजेक्ट मिला हुआ है। खबर है कि, नई पॉलिसी के आने से यह तय हो जाएगा कि, वाहन ने सड़क पर कितने समय और कितनी दूरी की यात्रा तय की. इससे वाहन के आकर की कैलकुलेशन किया जा सकेगा कि वाहन ने सड़क कितनी जगह का प्रयोग किया. साथ ही वाहन से सड़क पर पड़ने वाले वजन का भी पता चल सकेगा।

छोटे वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत

आपको बताते चलें कि, इस नई नीति के सामने आने के बाद छोटे वाहन मालिकों और कम दूरी तय करने वाले लोगों के लिए राहत भरा फैसला हो सकता है। कहा जा रहा है कि, वर्तमान नियम के अनुसार दूरी के हिसाब से टोल लेने का प्रावधान है. जिससे कम दूरी के लिए भी ज्यादा टोल देना पड़ता है और 5-सीटर से लेकर 7-सीटर, सभी पर बराबर टोल लिया जाता है. जिसमें बदलाव किया जा सकते है।

वाहन के वजन से लगेगा टोल नई टोल पॉलिसी जीपीएस से लगेगा टोल Toll collection by car weight Toll collection by car size New Toll Collection Policy GPS toll collection policy
Advertisment
चैनल से जुड़ें