Advertisment

NEW RULES: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, जानें किस तरह से पड़ेगा आपकी जेब पर असर

NEW RULES: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, जानें किस तरह से पड़ेगा आपकी जेब पर असरNEW RULES: These rules will change from September 1, know how it will affect your pocket

author-image
Bansal News
NEW RULES: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, जानें किस तरह से पड़ेगा आपकी जेब पर असर

नई दिल्ली। अगस्त के महीने को खत्म होने में मात्र एक दिन बाकी है। वहीं सितंबर से नए महीने की शुरूआत हो जाएगी। 1 सितंबर से आपको अपनी रोजमर्रा से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 1 सितंबर से आपको बैंक से जुड़ी सेवाओं से लेकर रसोई गैस में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 सितंबर से भारत के कई बैंक अपने नियमों में बदलाव करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं एक सितंबर से किन-किन नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
1.पीएफ सेवाओं में होगा बदलाव
1 सितंबर से पीएफ सेवाओं में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपका भी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आधार से लिंक नहीं हुआ है तो 1 सितंबर से आपको कई दिक्कते हो सकते हैं। अगर आपने भी 1 सितंबर तक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आधार से लिंक नहीं करवाया तो एंप्लॉयर आपके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट नहीं हो पाएगा।

Advertisment

2. चेक को लेकर होगा बदलाव
1 सितंबर से चेक पेमेंट से जुड़े नियमों में भी कई बदलाव होने वाले हैं। अगर आप भी चेक के जरिए पेमेट करते हैं तो 1 सितंबर से आपको 50 हजार रुपए से ज्यादा पेंमेट करने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल देशभर के कई बैंक 1 सितंबर से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने वाले हैं। जिसके बाद आपको चेक से पेमेंट करने में भी दिक्कतें हो सकती है।

3. एलपीजी सिलेंडर में होंगे बदलाव
1 सितंबर से रोजमर्रा से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर नए दाम जारी किए जाते हैं। वहीं सितंबर में भी एलपीजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही गैस वितरण के समय में भी बदल किया जाएगा।

4.बैंको के बदलेंगे नियम
1 सितंबर से कई बैंक अपने नियमों में बदलाव करने वाले हैं। जैसे पंजाब नेशनल बैंक 1 सितंबर से ब्याज दर में कटौती करने वाला है। जिसका असर ग्राहकों पर साफ देखने को मिलेगा।

Advertisment

5.इन नियमों में भी होंगे बदलाव
1 सितंबर से कई और नियमों में भी बदलाव होंगे जैसे कार इश्योरेंस के नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। एक सितंबर से नए वाहन पर बंपर टू बंपर इंश्योरेंस अनिवार्य किया जा रहा है। वहीं 1 सितंबर से गूगल भी अपनी पॉलिसी में बदलाव करने जा रहा है। वहीं एक सितंबर से मोबाइल यूजर्स को भी बड़ा झटका लगने वाला है। डिज़्ंनी प्लास हॉटस्टाकर इस्तेमाल करते हैं तो 1 सितंबर से आपको महंगा रिचार्ज करवाना पड़ सकता है। इसके साथ ही अमेजन 1 सितंबर 2021 से लॉजिस्टिक कॉस्ट में इजाफा कर सकती है। जिसके बाद आपको अमेजन से सामान मंगवाना महंगा पड़ेगा।

TDS Sukanya Samriddhi account sbi RBI punjab national bank Changes From September PM Kisan installment OTT Platform new month new rules New IFSC Code MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi minimum balance in account Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya LPG rate LPG prices in august lpg gas cylinder LPG cylinder price LPG localupdate license india income tax rule in august ICICI bank1st august icici bank atm charges in august icici bank ICCI BANK ICCI Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi gas cylender first august EPFO e-commerce Changes from 1st August cash withdrawal Car-bike insurance car insurance business news in hindi business news banking Bank Account Axis Bank August 1 august aught ATM cash withdrawal Amazon 2021 1stsep
Advertisment
चैनल से जुड़ें