MP News: पूर्व सीएम शिवराज छोड़ेगें मुख्यमंत्री आवास, 2 से 3 दिनों में शिफ्ट होंगे CM मोहन यादव

भोपाल। मप्र में आज मोहन यादव ने प्रदेश के नए सीएम के रुप में शपथ ली। इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरु हो गई।

MP News: पूर्व सीएम शिवराज छोड़ेगें मुख्यमंत्री आवास, 2 से 3 दिनों में शिफ्ट होंगे CM मोहन यादव

भोपाल। मप्र में आज मोहन यादव ने प्रदेश के नए सीएम के रुप में शपथ ली। इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरु हो गई। जानकारी है कि पूर्व सीएम शिवराज 2 से 3 दिनों में सीएम आवास छोड़ सकते हैं।

बीते मंगलवार को पूर्व सीएम शिवराज ने 74 बंगले स्थित मुख्यमंत्री एनेक्सी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फिलहाल मोहन यादव विश्राम गृह रुके हैं

फिलहाल नए सीएम मोहन यादव के लिए पालिटेक्निक के पास स्थित विश्राम गृह में रुकने की व्यवस्थाएं की गई हैं। बीते सोमवार को भी उन्होंने रात वीआईपी विश्रामगृह में गुजारी थी।

जानकारी मिली है कि शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने अपने-अपने सरकारी वाहन स्टेट गैराज को लौटा दिए हैं, जिन्हें अब नए मंत्रियों को दिया जाएगा।

आवासों की सूची तैयार

नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने विधानसभा चुनाव हारने वाले और चुनाव न लड़ने वाले मंत्रियों को आवंटित आवासों की सूची तैयार कर ली है। इसे मंत्रिमंडल के गठन के बाद अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस बार पार्टी ने यशोधरा राजे सिंधिया और ओपीएस भदौरिया को चुनाव नहीं लड़ाया था।

2 से 3 दिनों में नए सीएम मोहन यादव होंगे शिफ्ट

अभी पूर्व सीएम शिवराज 6 श्यामला हिल्स आवास पर रहते हैं। इसी बंगले में नए सीएम डा. मोहन यादव रुकेंगे। बताया गया है कि 2 से 3 दिनों में नए सीएम मोहन यादव बंगले में शिफ्ट होंगे। डा. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, अरविंद भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गौरीशंकर बिसेन, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़, रामखेलावन पटेल, राहुल सिंह लोधी, भारत सिंह कुशवाह, राम किशोर कावरे और प्रेम सिंह पटेल।

शिवराज सिंह चौहान 74 बंगले में जाएंगे

वहीं शिवराज सिंह चौहान यहां से 74 बंगले स्थित बी-8 आवास में रहने जाएंगे। यह आवास उन्हें 2005 में आवंटित हुआ था। 2018 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद वह यहीं रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने इसमें आवश्यकता के अनुसार काम भी कराया है। सोमवार को वह यहां पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा।

शिवराज सरकार के मंत्रियों ने लौटाए वाहन

उधर, नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने वाहनों की व्यवस्था भी कर ली है। शिवराज मंत्रिमंडल के जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने स्टेट गैराज को वाहन लौटा दिए हैं। इन्हें तैयार करके रखा गया है ताकि बुधवार को यदि आवश्यकता पड़े तो मंत्रियों को इन्हें आवंटित किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

CG New CM: विष्णुदेव साय ने CM, तो अरुण और विजय ने ली डिप्टी सीएम की शपथ, मोदी, शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Vishnu Deo Sai: शपथ ग्रहण से पहले साय ने अपने निवास और जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

MP News: मैहर में क्रेशर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

MP CM Mohan Yadav: दोपहर 3.30 बजे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे CM मोहन यादव, शाम 4 बजे भोपाल लौटकर मंत्रालय पहुंचेंगे

MP News: ‘सत्ता ताकत और जवानी, सबकी Expiry Date तय होती है’, तोमर के फेसबुक पोस्ट का इशारा किसके लिए?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article