Paris Olympic New Game: पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करेगा ये नया गेम, इन 3 खेलों के फैंस को लगने वाला है बड़ा झटका

Paris Olympic New Game: पेरिस ओलंपिक में इस बार एक नए खेल की एंट्री होने वाली है तो वहीं, कुछ खेलों को इस बार ओलंपिक से बाहर कर दिया जाएगा।

Paris Olympic New Game: पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करेगा ये नया गेम, इन 3 खेलों के फैंस को लगने वाला है बड़ा झटका

Paris Olympic New Game: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ कहा जाने वाला ओलंपिक गेम्स की शुरुआत होगी। पेरिस ओलंपिक 2024 में अलग-अलग देशों के करीब 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंचेंगे। फैंस इन खेलों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, तो वहीं, इस बार पेरिस ओलंपिक में एक नए खेल की भी एंट्री होने वाली है।

https://twitter.com/Paris2024/status/1812612346503733418

इस बार खेल प्रेमियों को ओलंपिक में कुछ अलग नजर आएगा। खेलों के लिहाज से यह खेल पहली बार ओलंपिक में शामिल किया गया है। जबकि कुछ खेलों को इस बार ओलंपिक से बाहर कर दियागया है। चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वह खेल जिसको ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है और किस नए खेल की इस बार एंट्री होने वाली है।

पेरिस ओलंपिक में यह खेल करेगा डेब्यू

पेरिस ओलंपिक में इस बार एक नए खेल को शामिल किया गया। पेरिस की आयोजन समिति के निर्णय के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रेक डांसिंग गेम को भी शामिल किया गया है। ब्रेक डांसिंग को पहली बार ओलंपिक गेम्स में शामिल किया गया है।

https://twitter.com/roywoodjr/status/1790169206425579683

वहीं, साल 2020 में ओलंपिक को टोक्यो में आयोजित किया गया था, जिसमें स्टेकबोर्डिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग और सर्फिंग खेलों को भी शामिल किया गया था, वहीं, ये गेम्स पेरिस ओलंपिक 2024 का हिस्सा भी रहेंगे।

बता दें कि इस बार पेरिस ओलंपिक में 32 खेलों के 329 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। इन 32 खेलों में से 28 कोर कोर स्पोर्ट्स (कोर स्पोर्ट्स वह खेल होते हैं जिन्हें कोई मेजबान हटा नहीं सकता) होंगे।

पेरिस ओलंपिक से हटाये ये तीन गेम्स

फैंस पेरिस ओलंपिक 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कराटे, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, इन खेलों को साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में आयोजन समिति ने शामिल किया था, लेकिन इस बार पेरिस ओलंपिक में यह खेल दिखाई नहीं देंगे। पेरिस की आयोजन समिति ने इन खेलों को इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

https://Twitter.com/JeanLucRomero/status/1812783412047970570

भारत के 120 खिलाड़ी लेंगे भाग

पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत के कुल 120 एथलीट्स अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले हैं। भारतीय फैंस उनसे पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं, इस बार पेरिस ओलंपिक गेम्स में कुल 329 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा।

इसके गेम्स की बात की जाए तो एथलेटिक्स के अधिकांश इवेंट्स पेरिस के बाहरी इलाके में बने ओलंपिक स्टेडियम- स्टेड द फ्रांस में आयोजित किए जाएंगे। जबकि फ्रांस में ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होंगे फिर इसके 17 दिन बाद यानी 28 अगस्त को पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत हो जाएगी।

फैंस की शुभकामनाएं खिलाड़ियों के साथ

पेरिस ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। जिसके बाद से भारतीय दल के सभी खिलाड़ी पूरे जोश में हैं। एथलीट्स इस बार ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे।

https://twitter.com/sportwalkmedia/status/1812770413778489459

वहीं, देश के सभी लोग पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लगातार अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वहीं, सभी को पूरी उम्मीद है कि ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन काफी दमदार रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Donald Trump Firing: क्या फायरिंग की सहानुभूति से दोबारा राष्ट्रपति बन पाएंगे ट्रंप? बाइडन ने हमले पर दी ये प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें- PM Modi congratulated KP Sharma Oli: नेपाल के पीएम बने केपी शर्मा ओली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article