Indore News: इंदौर अस्पताल मामले में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने मॉर्चुरी हाउस पहुंची थी प्रेमिका, मचा बवाल...

Indore News: इंदौर अस्पताल मामले में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने मॉर्चुरी हाउस पहुंची थी प्रेमिका, मचा बवाल…

इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के मॉर्चुरी हाउस में बुधवार देर रात कर्मचारी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में लड़की पाई गई थी। इसके बाद इस मामले पर काफी बवाल मचा था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार महाराजा यशवंत अस्पताल की मॉर्चुरी में काम करने वाले कर्मचारी की प्रेमिका उसका जन्मदिन मनाने के लिए वहां पहुंची थी। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात लड़की अस्पताल के मॉर्चुरी हाउस में काम करने वाले कर्मचारी का जन्मदिन मनाने पहुंची थी। हालांकि यह गुरुवार को यह भी बताया गया था कि लड़की कर्मचारी को टिफिन देने गई थी।

यह है पूरा मामला…
दरअसल, प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल महाराजा यशवंतराव, इंदौर के मॉर्चुरी हाउस में कुछ लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। वहीं तस्वीर लेने वाले लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने लड़कियों और लड़कों को आधे अधूरे कपड़ों में देखा था। आरोप है कि मॉर्चरी में जिन कर्मचारियों की रात में ड्यूटी है, वह पिछले कई दिनों से लड़कियों को रात में बुला रहे थे। इस बात की भनक एमवाई प्रबंधन को भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात जब कुछ लोग अपने परिजन के शव को रखने के लिए मॉर्चरी रूम में पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। जब शव रखने पहुंचे लोगों ने इसको लेकर आपत्ति जताई तो उन्हें वहां से भगाने का प्रयास किया। इसी बीच लोगों के द्वारा तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

फोटो वायरल होने के बाद टूटी नींद
हालांकि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमवाय प्रबंधन की नींद टूटी। मामला सुर्खियों में आने के बाद एमवाई अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर का कहना है कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उसके बाद तत्काल ही दोनों कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कंपनी के सुपरवाइजर अपने कर्मचारियों की गलती छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। सुपरवाइजर्स का कहना है कि जो लड़कियां उन कर्मचारियों से मिलने आई थी, वह उनके परिवार के सदस्य और वे उन्हें टिफिन देने के लिए पहुंची थी। हालांकि अब यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password