New Dindori Collector : IAS रत्नाकर झा को मिली डिंडौरी कलेक्टर की जिम्मेदारी, आदेश जारी

डिंडौरी New Dindori Collector जिले के कलेक्टर बी कार्तिकेयन को मुरैना जिले का कलेक्टर तथा सुनील कुमार पांडे को एसपी नियुक्त किया। इस कारण डिंडौरी में कलेक्टर का पद खाली था। आज मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आईएएस रत्नाकर झा को डिंडौरी कलेक्टर बना दिया।

New Dindori Collector : IAS रत्नाकर झा को मिली डिंडौरी कलेक्टर की जिम्मेदारी, आदेश जारी

भोपाल। कुछ दिन पहले मुरैना में कच्ची शराब पीने से लगभग 24 लोगों की मौत हो गई थी। 24 लोगों की मौत के बाद मुरैना के कलेक्टर को हटा दिया गया था। जहरीली शराब से हुई 24 लोगों की मौत मामले में सीएम शिवराज ने मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजातिया को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए थे साथ ही एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया था।

रत्नाकर झा को डिंडौरी कलेक्टर बना दिया

वहीं इस घटना के बाद सरकार ने डिंडौरी New Dindori Collector जिले के कलेक्टर बी कार्तिकेयन को मुरैना जिले का कलेक्टर तथा सुनील कुमार पांडे को एसपी नियुक्त किया। इस कारण डिंडौरी में कलेक्टर का पद खाली था। आज मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आईएएस रत्नाकर झा को डिंडौरी कलेक्टर बना दिया। वे बी कार्तिकेयन की जगह लेंगे।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है
रत्नाकर झा वर्तमान में झा उप सचिव, वाणिज्यक कर विभाग, मध्यप्रदेश शासन में पदस्थ है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। झा पहले कई पदों पर रह चुके है। वे भोपाल के अपर कलेक्टर और सड़क विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक जैसे पदों पर भी सेवाएं दे चुके है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article