केंद्र से रिलीव हुए अनुराग जैन: एमपी सरकार ने नियुक्ति का आदेश किया जारी, आज ग्रहण करेंगे पदभार

New CS Of MP: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलें सोमवार को समाप्त हो गईं। अब अनुराग जैन नए सीएस बने हैं।

केंद्र से रिलीव हुए अनुराग जैन: एमपी सरकार ने नियुक्ति का आदेश किया जारी, आज ग्रहण करेंगे पदभार

New CS Of MP: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलें सोमवार को समाप्त हो गईं। सरकार ने मुख्य सचिव वीरा राणा के सेवानिवृत्त होने के बाद अनुराग जैन (Anurag Jain) को मध्य प्रदेश का 35वां मुख्य सचिव नियुक्त (Chief Secretary MP) किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और 12 साल बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हुए हैं। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हैं। अब उनकी केंद्र से राज्य सेवा में वापसी हुई है।

अनुराग जैन आज से संभालेंगे पदभार

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1840817059279880566

अनुराग जैन आज मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वे आज यानी मंगलवार सुबह 7.20 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से भोपाल पहुंचेंगे। उनकी मुलाकात सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे वे मंत्रालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। अनुराग जैन अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे। वे 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं।

चुनाव से पहले भी चलीं थी चर्चाएं

अनुराग जैन को विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाने की चर्चाएं थीं, लेकिन भारत सरकार से उन्हें वापस मध्य प्रदेश लौटने की अनुमति नहीं मिली थी। इसलिए, वरिष्ठ अधिकारी वीरा राणा (Veera Rana) को फिर से प्रभारी मुख्य सचिव और पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोहन यादव सरकार ने उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिलाई, जिसकी अवधि 30 सितंबर 2024 को समाप्त हो गई। अनुराग जैन भारत सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article