/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/vgbttttttttttttttttt.jpg)
UP NEWS: यूपी के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती पिछले कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रही। वहीं हाल ही में आरिफ सारस से मिलने कानपुर जू गए। जहां पक्षी अपने दोस्त आरिफ को देखकर खुशी के मारे उछलने कूदने लगा था। जिसके बाद कई राजनेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा।
इसी बीच सारस और एक अन्य शख्स की दोस्ती का वीडियो सामने आया है। ये शख्स मऊ के रामसमुज यादव हैं। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सारस और रामसमुज आपस में खेल रहे हैं और जब रामसमुज आगे बढ़ते है तो सारस उनके पीछे-पीछे चलता है।
रामसमुज ने बताया, 'इस सारस से मेरी मुलाकात खेत में हुई थी, जहां मैंने इसे एक बार खिलाया था। शुरू में इसे 2 बार खाना और पानी देने के बाद ये बार-बार मेरे पास आने लगा। यह गांव में खुलेआम घूमता है।
आरिफ और सरस की दोस्ती
इससे पहले यूपी के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अगस्त 2022 में आरिफ खान को यह सारस खेतों में मिला था। सारस पूरी तरह से घायल था। आरिफ ने सारस का इलाज करवाया, जिसके बाद वह घर में रहने लगा। घरवालों को लगा था कि वह ठीक होकर उड़ जाएगा लेकिन सारस ने आरिफ को छोड़ने का नाम नहीं लिया। दोनों के बीच पक्की दोस्ती हो गई। हालात यह हो गए कि आरिफ जहां भी जाता सारस उसके पीछे-पीछे होता। लेकिन जब वन विभाग की टीम को सारस के बारे में पता चला तो वे उसे ले गए। यहां तक कि आरिफ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में रख गया है। जिसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेरा। वहीं जब आरिफ सारस से मिलने कानपुर चीड़िया घर पहुंते तो सारस का रिएक्शन देखने लायक था।
ये भी पढें..
>> Electric Bike: मात्र 999 रुपये में बुक करें ये इलेक्ट्रिक बाइक, चलेगी 140 किमी. तक, लुक लगता है FZ जैसा
>> Electric Bikes: अगर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें ये खास गाड़ियां, सस्ती के साथ देंगी अच्छा माइलेज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us