22 JUNE HISTORY: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन की थी फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, जानें बिस्तार से 22 जून की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्ने पलटते-पलटते 22 जून को हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। 22 जून के नाम जो घटनाएं दर्ज हैं।

22 JUNE HISTORY: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन की थी फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, जानें बिस्तार से 22 जून की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली इतिहास के पन्ने पलटते-पलटते 22 जून को हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में 22 जून के नाम जो घटनाएं दर्ज हैं, उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन

साल 1939 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

*1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने बेटे अकबर को अपना वारिस घोषित किया।

*1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।

*1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

*1911 :  किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

*1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

*1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।

*1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।

*2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।

ये भी पढ़े: 

Kawardha News: 80 क्विंटल वर्मी खाद तैयार, सहकारी समितियां नहीं कर रही खाद का उठाव

Leo first look: बेहद खतरनाक लुक में दिखे थलपति विजय, बर्थडे पर शेयर किया लियो का फर्स्ट लुक

Vande Bharat Express: MRVC को मुंबई रेल नेटवर्क के लिए 238 वंदे मेट्रो कोच खरीदने की मिली मंजूरी…

Amarkantak News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुंहचे अमरकंटक, मां नर्मदा की पूजा कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article