Advertisment

नीरज पेरिस ओलिंपिक जेवलिन थ्रो के फाइनल में: पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का, यह सीजन का बेस्ट, रेसलर विनेश की बड़ी जीत

Neeraj Chopra: नीरज पेरिस ओलिंपिक जेवलिन थ्रो के फाइनल में, पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का, यह सीजन का बेस्ट, रेसलर विनेश की बड़ी जीत

author-image
BP Shrivastava
नीरज पेरिस ओलिंपिक जेवलिन थ्रो के फाइनल में: पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का, यह सीजन का बेस्ट, रेसलर विनेश की बड़ी जीत

Neeraj Chopra: पेरिस ओलिंपिक के 11वें दिन भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बनाई। नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया। वहीं पहलवान विनेश फोगाट विमेंस 50kg के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820768559754043660

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज (Neeraj Chopra) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वहीं भारत के दूसरे थ्रोअर किशोर जेना जेवलिन थ्रो के ग्रुप-ए क्वालिफिकेशन राउंड में 9वें नंबर पर रहे। इस इवेंट का मेडल मैच 8 अगस्त को होगा।

विनेश फोगाट ने टोक्यो की चैंपियन को हराया

publive-image

विनेश फोगाट ने प्री क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 और 2020 टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

Advertisment

यह विनेश का पहला मैच था और उसी मे उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मैच जीतने के बाद विनेश भावुक दिखाई दीं। विनेश की जीत के बाद भारत को एक और मेडल की उम्मीद हो गई है।

किशोर जेना ने तीसरा थ्रो 80.21 मीटर फेंका

किशोर जेना ने क्वालीफिकेशन राउंड का पहला थ्रो 80.73 मीटर फेंका, लेकिन उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया।

तीसरे थ्रो में उन्होंने 80.21 मीटर का स्कोर किया है। वे ग्रुप-ए में 9वें स्थान पर रहे।

Advertisment

ग्रुप-ए से अभी 4 प्लेयर्स ने क्वालिफाई किया है। जेवलिन क्वालिफिकेशन के 2 ग्रुप बने हुए हैं।

दोनों ग्रुप में 16-16 प्लेयर हैं। 32 में से फाइनल के लिए 12 प्लेयर पहुंचेंगे। अभी ग्रुप-बी का रिजल्ट आना बाकी है।

उसके बाद दोनों ग्रुप को मिलाकर 12 प्लेयर्स फाइनल में जाएंगे। ऐसे में जेना को रिजल्ट का इंतजार करना होगा।

Advertisment

इनसे नीरज (Neeraj Chopra) को मिलेगी चुनौती?

मैक्स देहिंग: जर्मनी के देहिंग ने फरवरी में 90.20 मीटर स्कोर किया है। यह स्कोर उन्हें गोल्ड का दावेदार बनाता है।

जैकब वाडलेज्च: दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर हैं। डायमंड लीग के चैंपियन हैं, जिसमें उन्होंने नीरज को हराया था। वाडलेज्च का सीजन बेस्ट 88.65 मीटर है। टोक्यो में सिल्वर भी जीता था।

एंडरसन पीटर्स: 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन पीटर्स ने ओरेगॉन में 2022 में नीरज को हराकर गोल्ड जीता था। ग्रेनेडा के पीटर्स का सीजन बेस्ट 86.62 मीटर है। ऑलटाइम बेस्ट 93.07 मीटर है।

Advertisment

अरशद नदीम: पाकिस्तानी स्टार ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 90.18 मीटर थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता था। CWG-2022 के गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

ओलिवर हेलैंडर: फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर दुनिया में चौथे स्थान पर हैं और उनका सीजन बेस्ट 85.75 मीटर है

नीरज इस साल 3 टूर्नामेंट में खेले, 2 में गोल्ड

ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इस साल 3 टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया। तीनों में मेडल जीते हैं।

Advertisment

उन्होंने इस साल दोहा डायमंड लीग में सिल्वर, नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड और पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

Advertisment
चैनल से जुड़ें