Neemuch Food Poisoning :फूड प्वॉइजनिंग से 16 बच्चे बीमार,अस्पताल में भर्ती, सैकड़ों मछलियां भी मरी मिली

नीमच। जिले के आने वाले देवरान गांव में फूड प्वॉइजनिंग Neemuch Food Poisoning  से 16 बच्चे बीमार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूषित पानी पीने से तबीयत बिगड़ने की बात कही।

NTPC के नौ अधिकारियों के खिलाफ CBI ने किया मामला दर्ज

नीमच। जिले के आने वाले देवरान गांव में फूड प्वॉइजनिंग Neemuch Food Poisoning  से 16 बच्चे बीमार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूषित पानी पीने से तबीयत बिगड़ने की बात कही। वहीं गांव के पास नदी में सैकड़ों मछलियां भी मरी हुई मिली। जिसके वजह से पानी दूषित होने की आशंका जताई गई।PHE विभाग की टीम भी पानी की जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

2 से 5 साल की उम्र बताए जा रहे
आज ग्राम देवरान में 16 बच्चों को उल्टी दस्त होंने की जानकारी प्रशासन को मिली। सभी बच्चे 2 से 5 साल की उम्र बताए जा रहे हैं। मनासा स्वास्थ्य विभाग टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूषित पानी से यह घटना घटी है, वहीं पीएचई विभाग की टीम पानी की जांच के लिए पहुंची है। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने बताया है कि दूषित बूंदी खाने से बच्चे बीमार हुए हैं।

शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया
एक साथ करीब 16 बच्चे बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को रामपुरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्रीय विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने भी मामले में जानकारी ली है।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्राम देवरान में सोमवार सुबह एक साथ करीब 16 बच्चों को उल्टी व दस्त की शिकातय मिली। इसके बाद मौके पर बीएमओ निरूपमा झा सहित विभागीय अमला रामपुरा व देवरान पहुंचा। बीएमओ निरूपमा झा ने बताया कि सोमवार को ग्राम देवरान में दूूषित पानी पिने से 16 बच्चेे बीमार हो गए।

14 बच्चों को उपचार के बार घर भेज दिया
बीमार बच्चों की उम्र दो से पांच वर्ष तक की है। जिन्हें रामपुुरा के अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। बीमार बच्चों में से 14 बच्चों को उपचार के बार घर भेज दिया है। मामले की जानकारी विधाकय मारू को लगने पर उन्होंने तत्काल बीएमओ झा से जानकारी ली। साथ ही पीएचई विभाग को भी पानी के नमूने लेने के लिए भी निर्देश किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article