कृषि क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान दिए जाने की जरुरत : गहलोत

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 18 जनवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान दिए जाने की जरुरत है ताकि हम इस क्षेत्र में देश राज्य में उन्नति कर सकें।

गहलोत ने जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को आनलाइन संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जो छात्र डिग्री प्राप्त कर रहे हैं उनको मेरी शुभकामनाएं। विद्याध्यन के बाद लगातार देश-प्रदेश में हम कृषि के क्षेत्र में उन्नति कर सकें इस दिशा में आपकी सोच हमेशा बनी रहनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए अनुसंधान पर ध्यान देना जरूरी है, अनुसंधान जितना अधिक होगा उतना ज्यादा देश को और प्रदेश को लाभ मिलेगा।’’

गहलोत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हमारे यहां राजस्थान में अनुसंधान का काम भी बड़े पैमाने पर होता है विश्वविद्यालय में लगातार प्रयास चलते हैं और अनुसंधान का कार्य हो रहा है।

भाषा पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article