QR CODE ON TREE : अब क्यूआर कोड से स्कैन करके जाने पेड़ की पूरी जानकारी

QR CODE ON TREE : अब क्यूआर कोड से स्कैन करके जाने पेड़ की पूरी जानकारी ndmc is installing the trees of delhi by scanning the qr code information about the trees will be available vkj

QR CODE ON TREE : अब क्यूआर कोड से स्कैन करके जाने पेड़ की पूरी जानकारी

QR CODE ON TREE : दुनिया में कई किस्म के पेड़ होते है। ऐसे कई पेड़ भी होते है जिनकी कुछ खासियत भी होती है। लेकिन अक्सर हम यह जान नहीं पाते की आखिर वो पेड़ कौन सा पेड़ है। लेकिन अब आप क्यूआर कोड के माध्यम से पेड़ के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है। जी हां नई दिल्ली पालिका परिषद ने दिल्ली के करीब 4 हजार से अधिक पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाना शुरू कर दिया है। जिसके माध्यम से आप पेड़ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

स्कैन करते ही मिलेगी पेड़ की जानकारी

पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए जाने के बाद आप पेड़ की खुबियां, पेड़ का नाम समेत पेड़ के बारे में पूरी जानकारी पता कर सकते है। इसके लिए आपकों गूगल लेंस का सहारा लेना होगा। गूगल लेंस से पेड़ पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आपकों पेड़ से सबंधित पूरी जानकारी आपके फोन पर मिल जाएगी। नई दिल्ली निगम परिषद की इस पहल के बाद जिन पेड़ों को हरियाली बिखेरते देखा होगा, वह पेड़ अब आपकों क्यूआर कोड़ से अपनी जानकारी देंगे। एनडीएमसी लगभग 4 हजार पेड़ों पर क्यूआर कोड लगा रहा है।

एनडीएमसी की पहल से हरियाली के प्रति होगा लगाव

एनडीएमसी की इस मुहिम से लोगों का हरियाली के प्रति लगाव होगा। साथ ही आपकों पेड़ों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। पेड़ों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आपाकें पेड़ की उम्र, उसका नाम, वह कौन सा फल या फूल देता है, पेड़ के लिए कौनसा मौसम है। यह पूरी जानकारी मिनटों में मिल जाएगी।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उठाए कदम

नई दिल्ली निगम परिषद ने यह मुहिम पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर शुरू कर रहा है। आपकों बता दें कि नई दिल्ली को 20 नवंबर 2021 को स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर की पहली रैंकिंग के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article