Bijapur Naxal Surrender: 14 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर, 1 लाख की इनामी KAMS अध्यक्ष भी शामिल

Bijapur Naxal Surrender: 14 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर, 1 लाख का इनामी KAMS अध्यक्ष भी शामिल, जिला बल एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

Bijapur Naxal Surrender: 14 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर, 1 लाख की इनामी KAMS अध्यक्ष भी शामिल

   हाइलाइट्स

  • लोन वर्राटू अभियान नक्‍सल इलाकों में जारी
  • कई एरिया कमेटी के नक्‍सलियों का सरेंडर
  • दो नक्‍सलियों को किया सुकमा में अरेस्‍ट

Bijapur Naxal Surrender: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सल विरोधी अभियान जारी है। वहीं लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्‍सलियों की घर वापसी भी कराई जा रही है। इसी अभियान के तहत 14 नक्‍सलियों ने बीजापुर में आत्‍मसमर्पण किया है।

इन माओवादियों में 1 लाख का इनामी KAMS अध्यक्ष भी शामिल है। ये सभी कई बड़ी नक्‍सली घटनाओं में शामिल थे।

बीजापुर के ऊसुर-पामेड एरिया कमेटी के 1 लाख की इनामी KAMS अध्यक्ष समेत 14 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण (Bijapur Naxal Surrender) किया है। इसमें 1 लाख की इनामी माओवादी नागी पोडियम सहित गंगालूर एरिया कमेटी व भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने सरेंडर किया है।

   137 से ज्‍यादा नक्‍सलियों का सरेंडर

इस साल अब तक 137 माओवादियों ने सरेंडर (Bijapur Naxal Surrender) किया है। ये माओवादी हत्या, फायरिंग, आगजनी, तोड़-फोड़ की घटना में शामिल थे। उक्त माओवादी पर स्‍थाई वारंट लंबित है। शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष इन्‍होंने आत्मसमर्पण हुआ है। समर्पण करने पर पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपए नकद प्रोत्साहन राशि दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट, शबरी-गोदावरी नदी उफान पर, आंध्र-तेलंगाना से संपर्क टूटा

   सुकमा में 2 नक्‍स‍ली अरेस्‍ट

इधर सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 नक्‍सलियों (Bijapur Naxal Surrender) को अरेस्‍ट किया है। इन नक्‍सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। यह नक्‍सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में सक्रिय थे।

इन नक्‍सलियों को पुलिस ने दुरनदरभा के जंगल से गिरफ्तार किया है। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही पर सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article