CG News: नक्सलियों ने अपने ही साथी को किया ढेर, पढ़िए छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :  मरवाही वन मंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

CG News: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पढ़िए छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें

पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

जशपुर: नशे के अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की तरफ से कार्रवार्ई की गई है। जशपुर में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लोग  कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे ।

बरामद गांजे की मात्रा 40 किलो. बताई गई है।

बता दें कि गांजे के अवैध तस्करी ओडिसा से यूपी के लिए हो रही थी। गांजे की मात्रा करीब 40 किलो बताई जा रही है। गांजे के साथ पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। गांजे की कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवार्ई तपकारा पुलिस की तरफ से की गई ।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही:  मरवाही वन मंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी

मरवाही परिक्षेत्र के नवाटोला में हाथियों ने ग्रामीण पर  हमला कर उसे घयाल कर दिया । पुरषोतम सोनवानी नाम के व्यक्ति  को गंभीर हालत में इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया है। 5 हाथियों का समूह ग्रामीणों के घरों को भी अपना निशाना बना रहा है।

जिससे गांव के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि वन की ओर से लगातार हाथियों पर नजर रखी जा रही है।

ग्राम परसा में हाथियों का आंतक

अंबिकापुर :  तीन हाथियों के झुंड ने गांव में आतंक मचा के रखा है।  हाथियों के इस समूह ने ग्रामीण को रौंद दिया जिससे एक व्यक्ति की  जान चली गई। यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे की है।

शहर के नजदीकी ग्राम परसा में मौजूद है  तीन हाथियों का झुंड। इसी  हाथियों के झुंड ने ग्रमाणी के घरों को भी तोड़ा दिया। हाथियों का यह झुंड  कल्याणपुर घंघरी की ओर से आया है।

नक्सलियों के आपसी संघर्ष में गई मानू दुग्गा नक्सली की मौत

अन्तागढ़ : नक्सलियों ने अपने ही साथी  की हत्या कर दी है। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों के आपसी संघर्ष के चलते  जनअदालत में यह हत्या हई है। मृतक नक्सली का नाम मानू दुग्गा बताया गया है। वह कमांडर की पोस्ट पर पदस्थ तैनात था। बता दें मोनू नक्सलियों के साथ  2006  से सक्रिय था।

दरअसल,  मानू दुग्गा की मौत की वहज उसकी पैसा और नक्सल संघठन की लड़कियों के ऊपर बुरी नजर को बताया जा रहा है। जिसके चलते की, केसेकोडी के बढ़पारा गांव के मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने मोनू को मौत के घाट उतार दिया। अपने ही साथी को नक्सलियों ने मारकर मुख्य सड़क पर छोड़ दिया। पूरी घटना कोयलीबेडा थाना क्षेत्र की है। एएसपी लाल सिन्हा ने मामले की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article