Advertisment

महाराष्ट्र में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गढ़चिरौली, छह जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नकसलियों ने 25 साल के एक युवक की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान विनोद मदावी के रूप में की गयी है । उन्होने बताया कि कुछ उग्रवादी मंलवार रात विनोद को पकड़ कर जबरदस्ती जंगलों में ले गये । उन्होंने बताया कि विनोद का घर जिले के कोठी गांव में है ।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह मदावी का शव बरामद किया गया जिसे तेज धारदार से मारा गया था ।

उन्होंने बताया कि मरने वाला तेलंगना प्रदेश में मजूदरी करता था और हाल ही में अपने माता पिता से मिलने गांव आया था ।

Advertisment

भाषा रंजन रंजन माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें