सुकमा में नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला: हमले में 2 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Naxalites Attack: सुकमा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान घायल हो गए।

सुकमा में नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला: हमले में 2 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Naxalites Attack: जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है. हमले में दो जवान घायल हो गए। जिसे जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। नक्सलियों (Naxalites Attack) ने जवानों से हथियार लूट कर भाग गए।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1852933097240645790

खबरों के मुताबिक, जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल पर नक्सलियों (Naxalites Attack) की एक छोटी एक्शन टीम ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में जगरगुंडा थाने के दो कांस्टेबल घायल हो गए हैं। घायल जवानों में करतम देवा, सोढ़ी कन्ना शामिल है। नक्सली दोनों जवानों के हथियार लूट ले गए। सुरक्षा बल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बलरामपुर हादसा अपडेट: टर्न पर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी स्‍कार्पियो, हादसे में 8 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article