Naxalite Surrender : इस इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

Naxalite Surrender : इस इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी महिला नक्सली द्वारा सरेंडर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाली इस महिला नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान चलाया जा रहा है। इसी से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया के कमेटी के अंतर्गत किसान आदिवासी मजदूर संगठन की अध्यक्ष हेमला (27) ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। बताया गया कि हेमला पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। लेकिन महिला नक्सली द्वारा लोन वर्राटू से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार उसने माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर यह फैसला लिया है। सरेंडर करने वाली नक्सली महिला खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने के साथ ही अन्य कई नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 143 इनामी नक्सलियों समेत 567 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article