/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Dhamtari-Naxal-Surrender.jpg)
Dhamtari Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ धमतरी जिले में एक पांच लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। ये नक्सली 6 मामलों में अपराधी है। इनामी नक्सली ने धमतरी SP के सामने आत्मसमर्पण (Dhamtari Naxal Surrender) किया है। इसको लेकर एसपी ने जानकारी दी है, उन्होंने कहा कि इनामी नक्सली पर हत्या, मुठभेड़ और आईडी लगाने जैसे कई मामले दर्ज हैं।
मुठभेड़ में मारे जा रहे नक्सली
छत्तीसगढ़ में जब से साय सरकार बनी है, तभी से सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ बढ़ गई है। लगातार हो रही मुठभेड़ के चलते 150 से ज्यादा नक्सली (Dhamtari Naxal Surrender) अब तक मारे गए हैं। अपने मारे जाने के डर से नक्सली लगातार आत्मसमर्पण करने को मजबूर हैं।
कई हिंसक घाटनाओं में था शामिल
पुलिस ने जानकारी दी है कि नक्सली (Dhamtari Naxal Surrender) मुकेश खोसा 2023 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। जहां करीब 8 महीने तक वह रहा। इस दौरान कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहा और हत्या, हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। मुकेश खोसा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सलियों का साथ छोड़ दिया है। जहां हिंसा के लिए भड़काया जाता था। मुकेश का कहना है कि वह अब नए जीवन की शुरुआत करेगा।
ये खबर भी पढ़ें: CG Congress Protest ED Office: हिंडनबर्ग मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठे कांग्रेसी
सरकार ने दिया आर्थिक लाभ
नक्सली के सरेंडर करने के बाद सरकार के द्वारा लोन वर्राटू अभियान, पुनर्वास नीति के तहत कई लाभ प्रदान किए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने नक्सली को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। इस मामले की पूरी जानकारी मलकानगिरी डीआईजी चरण सिंह मीना ने दी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us