Navratri Recipe: मां ब्रह्मचारिणी के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए पंचामृत, जानें बनाने की रेसिपी

मां ब्रह्ममचारिणी को चीनी और मिश्री भी काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं।

Navratri Recipe: मां ब्रह्मचारिणी के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए पंचामृत, जानें बनाने की रेसिपी

Navratri Recipe: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नौ दिन माता रानी को अलग-अलग तरह का प्रसाद भोग लगया जाता है।

दूसरे दिन माँ के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है, तप का आचरण करने वाली देवी। मां का ब्रह्मचारिणी रूप बेहद शांत, सौम्य और मोहक है।

अब आप सोच रहें हैं होंगे माँ को क्या भोग लगाएं। बता दें मां ब्रह्ममचारिणी को चीनी और मिश्री भी काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं।

तो आइये जानते हैं पंचामृत बनाने की विधि-

पंचामृत का महत्व

चीनी, शहद, दही, घी और गाय के दूध से बने खाद्य पदार्थों का एक पारंपरिक मिश्रण है। यह आमतौर पर पूजा में प्रसाद के रूप में परोसा जाता है।

आम तौर पर, इसे 5 अवयवों के साथ बनाया जाता है क्योंकि पंच का मतलब संस्कृत में पांच होता है।

पंचामृत बनाने की सामाग्री

चीनी

शहद

दही

घी

दूध

पंचामृत बनाने की विधि

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले कोई भी बड़ा बर्तन लें। (कटोरी जैसा)

इसके बाद इसमें पहले चीनी, शहद, दही और घी और अंत में दूध डालें।

अब सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें, और मिश्रण तैयार कर लें।

पंचामृत तैयार हो गया और अब इससे आप मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Navratri Recipe: मां शैलपुत्री के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए कलाकंद, ये रहा बेहद आसान तरीका

CG News: करोड़ों की लागत से बनने वाले अस्पताल भवन में भ्रष्टाचार, अफसरों के निर्देश पर ढहाए गए पिलर

Karwa Chauth Jewellery Designs: इन ज्वेलरी सेट डिजाइन से खुद को बनाएं क्लासी, लोग कहेगें करवा चौथ का चांद

Health Update: खाना खाने में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, भूलकर भी ना करें ये चूक

Night Shift Duty: क्या आप भी करते हैं नाइट शिफ्ट? Memory Loss का हो सकता है खतरा

नवरात्र रेसिपी, Food Recipe, Navratri Recipe, Navratri, Panchamrit RecipeHow to make Panchamrit Recipe,पंचामृत रेसिपी, भोग प्रसाद पंचामृत, मां ब्रह्मचारिणी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article