Navratri Kanya Puja: बदलता दौर, कन्या पूजन में मैगी-फ्रूटी देना चाहिए या नहीं, क्या कहता है शास्त्र

Navratri 2024 में समय की कमी के चलते कुछ लोग Kanya Puja में मैगी और फ्रूटी जैसी चीजें देने लगे हैं। ज्योतिष और शास्त्र की नजर से ये सही है या गलत जानें ज्योतिषाचार्य से.

Navratri Kanya Puja: बदलता दौर, कन्या पूजन में मैगी-फ्रूटी देना चाहिए या नहीं, क्या कहता है शास्त्र

Chaitra Navratri 2024 Kanya Puja: आजकल समय की कमी के चलते और बच्चों की बदलती रुचि को लेकर परंपराओं में भी बदलाव हो चला है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में कन्या पूजामें कन्याओं का भोजन में खीर पूड़ी खिलाने का विधान है।

आज के बदलते दौर में समय की कमी के चलते कुछ लोग कन्या भोजन (Kanya Bhojan) में कन्याओं को मैगी और फ्रूटी जैसी चीजें देने लगे हैं। पर क्या ज्योतिष और शास्त्र की नजर से ये सही है। चलिए जानते हैं इसे लेकर क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य और पंडित।

   चावल की खीर कन्या भोजन में क्यों खिलाना चाहिए

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या पूजन (kanya Puja) में कन्याओं को चावल की खीर खिलाना सबसे अच्छा होता है।

वो इसलिए क्योंकि चावल में मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का वास होता है, नवरात्रि के पूजन के बाद मां दुर्गा और सिद्धि दात्री को चावल की खीर और पुड़ी का भोग लगाना चाहिए।

फिर यही भोग कन्याओं को खिलाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सबसे पहले कन्याओं को खीर इसके बाद फल खिलाए जाने का उल्लेख है। फिर पुड़ी खिलाना बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार सब्जी खिलाना निषेध है।

   कन्या पूजा में क्या खिलाना चाहिए

नवरात्रि (Navratri 2024)  में कन्या भोजन के लिए कन्याओं को क्या खिलाना चाहिए। यदि आप भी ये जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कन्याओं को कभी भी तीखा और खट्टा भोजन नहीं कराना चाहिए।

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि तीखा खाने से कन्या के आंखों से आंसू आ सकते हैं। कन्याओं की आंखों से आंसू निकलना आपकी पूजा को विफल कर सकता है।

ये अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान भोजन कराते समय उन्हें सबसे पहले मीठा खिलाना चाहिए। इसके बाद उनकी इच्छा के अनुसार भी भोजन कराया जा सकता है।

   खुश होना चाहिए कन्या

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार कन्या पूजा (Kanya Puja)  में कन्याओं को वैसे तो खीर पूड़ी खिलाने के विधान है, पर साथ में ये भी कहा गया है कि कन्याओं को जो भी खिलाओं, उसमें वे खुश होना चाहिए।

यानी अगर आप कन्या पूजा में मैगी खिलाते हैं और वे खुश होती हैं तो इसे खिलाया जा सकता है। पर इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उन्हें ऐसी कोई चीज न दी जाए जिससे उनके आंसू निकलें, क्योंकि आंसू निकलना आपकी पूरी पूजा को विफल कर सकता है।

 यह भी पढ़ें: 

Navratri Kanya Puja: संतान सुख से हैं वंचित! इन कन्याओं को भोजन कराने से पूरी होगी मनोकामना, जानें तरीका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article