Advertisment

Navratri 2023: इस दिन है महा अष्टमी पूजा, क्यों खास है संधि पूजा, जानें पीछे की कहानी

Navratri Day 8 Maha Ashtami 2023: 22 अक्टूबर को महा अष्टमी पूजा, क्यों खास है संधि पूजा, जानें पीछे की कहानी

author-image
Preeti Dwivedi
Navratri 2023: इस दिन है महा अष्टमी पूजा, क्यों खास है संधि पूजा, जानें पीछे की कहानी

Shardiya Navratri Day 8 Maha Ashtami 2023:  22 अक्टूबर को नवरात्री के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाएगा। नवरात्रि या दुर्गोत्सव के आठवां दिन दुर्गाष्टमी के रूप में जाना जाता है। मान्यता अनुसार यह दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसे महा अष्टमी भी कहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दिन लोग अपनी कुल देवी की पूजा करते है। इस बार शारदीय नवरात्री की अष्टमी तिथि  22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। आखिर क्यों है इस दिन की महत्ता। आइए पंडित राम गोविंद शास्त्री से जानते हैं इससे संबंधित कुछ खास बातें।

Advertisment

वंश वृद्धि के लिए होगी कुल देवी की पूजा

दुर्गाष्टमी पर कई लोग कुल देवी का पूजन करते हैं। सबकी अपनी परंपरा अनुसार सप्तमी, अष्टमी और नवमीं पर भी होता है लेकिन अधिकतर घरों में अष्टमी पूजन किया जाता है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार कुल देवी वंश को आगे बढ़ाने वाली होती हैं। इसलिए इस वंश वृद्धि घर के लिए, कुल की सलामती के लिए कुल देवी का पूजन किया जाता है।

यह रही दुर्गा अष्टमी की कथा

कथा अनुसार दो राक्षसों शुंभ और निशुंभ द्वारा देवताओं को हराए जानें के बाद देवलोक पर आक्रमण कर दिया गया। इसके बाद चंड व मुंड सेनापतियों को भेजा गया। तब इसी दिन यानी अष्टमी पर इस दौरान देवताओं की प्रार्थना पर मां पार्वती द्वारा देवी चंडी की रचना की गई। तब मां चंडी ने चंड और मुंड का वध किया। इसी दौरान मां पार्वत द्वारा चंडी देवी को चामुंडा नाम दिया गया।

इन शक्तियों की होती है पूजा

महाअष्टमी पूजन का हमारे धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन मां के 64 योगिनियों, मां के 8 रूपों यानि मां की अष्ट शक्तियों की पूजा की जाती है। मां के विभिन्न रूपों में मां की विभिन्न शक्तियाँ का स्वरूप झलकता है। इस दौरान मां ब्राह्मी, माहेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वारही, नरसिंही, इंद्राणी और चामुंडा आठ शक्तियों की पूजा की जाती है।

Advertisment

संधि पूजा का है खास महत्व

अष्टमी पूजन पर संधि पूजा का विशेष महत्व है। संधि जैसे नाम से ही स्पष्ट है जब दो तिथियों का मिलन होता है। उसे संधि कहते हैं। इसी तरह जब अष्टमी तिथि समाप्त होती है और नवमी तिथि शुरू होती है। उस समय को संधि पूजा कहते हैं। इसी समय पर संधि पूजा की जाती है। ये पूजा इसलिए खास मानी जाती है कि इस संधि के दौरान ही देवी चामुंडा माता ने चंड और मुंड राक्षसों का वध किया था।

शारदीय नवरात्रि की नौ तिथियाँ

15 अक्टूबर – घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

16 अक्टूबर दूसरे दिन – मां ब्रह्मचारिणी

17 अक्टूबर तीसरे दिन – मां चंद्रघंटा

18 अक्टूबर चौथे दिन – मां कूष्मांडा

19 अक्टूबर पांचवे दिन – मां स्कंदमाता

20 अक्टूबर छठवें दिन – मां कात्यायनी

21 अक्टूबरसातवें दिन – मां कालरात्रि

22 अक्टूबर आठवें दिन – मां महागौरी

23 अक्टूबर नवें दिन – मां सिद्धिदात्री

Shani Margi 2023: इन पांच जातकों को मिलने वाली है शनि की दशाओं की मुक्ति, मार्गी शनि के असर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Rahu-Ketu Vakri 2023: एक राशि पीछे खिसकने वाले हैं राहु-केतू, इन जातकों के लिए 17 महीने कष्टकारी!

Advertisment

Surya Gochar 2023: सूर्य हुए उच्च के, इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन दो जातकों की खुलेगी किस्मत

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में नींबू काटने वाले पढ़ लें ये खबर, ये हो सकते हैं परिणाम

Shardiya Navratri 2023: कैसा होना चाहिए नवरात्रि की पूजा का हवन कुंड, ये आकार होता है शुभ

Advertisment

Shardiya Navratri 2023, Shardiya Navratri 2023 in hindi, Shardiya Navratri 2023 religious reasons and scientific reasons,  Shardiya Navratri ghat sthapna muhurat , Shardiya Navratri ghat sthapna ke niyam, news in hindi, hindi news, bansal news

hindi news Bansal News news in hindi "shardiya navratri 2023 Shardiya Navratri 2023 in hindi Shardiya Navratri 2023 religious reasons and scientific reasons Shardiya Navratri ghat sthapna ke niyam Shardiya Navratri ghat sthapna muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें