नौतपा की शुरुआत: कुल्लू में बादल फटा, हिमाचल में मूसलाधार बारिश, Delhi में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित

नौतपा 2025 की शुरुआत 25 मई से हो गई है और यह 2 जून तक चलेगा। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से भारी तबाही, सात वाहन बह गए, कई क्षतिग्रस्त हुए। शिमला के रामपुर में ओलावृष्टि, स्कूल बस पर पेड़ गिरा। मौसम विभाग ने 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

नौतपा की शुरुआत: कुल्लू में बादल फटा, हिमाचल में मूसलाधार बारिश, Delhi में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित

Nautapa 2025: भारत में नौतपा की शुरुआत इस बार एक अलग ही मौसमीय घटनाओं के साथ हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा की शुरुआत हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाली इस तपिश भरी अवधि की शुरुआत 25 मई से हुई, जो 2 जून 2025 तक चलेगी। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है। लेकिन इस बार शुरुआत के साथ ही मौसम ने कई राज्यों में अचानक करवट ले ली है।

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार देर रात तेज आंधी, गरज और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था, जो सटीक साबित हुआ।

मानसून की जल्दी दस्तक

इस बार मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी, जो कि सामान्य से 4 दिन पहले है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 वर्षों में पहली बार मानसून इतना जल्दी पहुंचा है। इससे पहले 2009 में मानसून 9 दिन पहले आया था।

दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर रात मौसम ने जबरदस्त पलटी मारी। IMD ने आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। रात 1 बजे तेज हवाएं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने राजधानी को हिला दिया।

  • मिंटो रोड, मोती बाग सहित कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई।

  • सड़कों पर पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए, ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हुआ।

  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं और 25 से ज्यादा फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं।

    • मिंटो ब्रिज पर एक कार पानी में डूबी

    उत्तर भारत में तेज बारिश और अलर्ट

    • उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और गाजियाबाद में सुबह से तेज बारिश। नोएडा और जालौन समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट।

    • हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश, 16 जिलों में तूफान। फतेहाबाद में सड़कों पर 1 फीट पानी जमा।

    • पंजाब: 15 जिलों में हीटवेव, 8 जिलों में बारिश की संभावना।

    पहाड़ी राज्यों में भी असर

    [caption id="attachment_824830" align="alignnone" width="1038"]publive-image कुल्लू में मलबे में फंस गईं कई वाहन।[/caption]

    • हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटने से 25 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त। हिंदुस्तान-तिब्बत रोड और NH-5 बंद।

    • मौसम विभाग ने 27-28 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 40-50 kmph तक हो सकती है।

    राज्य में मौसम विभाग की चेतावनी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। शनिवार दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तेज तूफान, मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई। सबसे अधिक नुकसान कुल्लू जिले के निरमंड तहसील में हुआ, जहां जगातखाना पंचायत में बादल फटने की घटना सामने आई।

    कुल्लू में भारी तबाही

    • देवभूमि स्कूल के पास नाले में अचानक पानी बढ़ने से सात वाहन बह गए और सात वाहन दब गए।

    • स्कूल के पास खड़ी गाड़ियाँ तेज बहाव में बहती नज़र आईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

    • जगातखाना और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

    बादल फटने की आशंका इन इलाकों में

    • निरमंड के सिक्का सेरी और क्षोली की ओर भी बादल फटने की संभावना जताई जा रही है।

    • राहत व बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने स्थानीय टीमों को अलर्ट कर दिया है।

    शिमला के रामपुर में ओलावृष्टि

    • रामपुर उपमंडल में लगभग 45 मिनट तक जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई।

    • बारिश के दौरान रामपुर कॉलेज मैदान के पास एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

    • हालांकि, बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    मध्य भारत व पूर्वी राज्यों की स्थिति

    • मध्यप्रदेश: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित 40 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी।

    • छत्तीसगढ़: मानसून के 5 जून तक पहुंचने की संभावना। 11 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट।

    • बिहार: 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

    • झारखंड: मानसून के 3-5 जून के बीच पहुंचने के आसार। पूरे प्रदेश में प्री-मानसून वर्षा शुरू।

    नौतपा और सूर्य उपासना का महत्व

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के 9 दिन भगवान सूर्य की उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही पृथ्वी पर तपिश और गर्मी बढ़ जाती है। हालांकि इस बार तूफान, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण नौतपा की शुरुआत अपेक्षाकृत हल्के मौसम में हुई है।

    क्या करें, क्या न करें

    • सूर्य देव की पूजा करें और जल अर्पित करें

    • बाहर निकलते समय छाता या टोपी का प्रयोग करें

    • गर्म मौसम में अधिक पानी पिएं

    • बिजली गिरने की चेतावनी के दौरान खुले में न जाएं

    • मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें

    21 राज्यों में मौसम अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग ने 21 राज्यों के लिए आंधी, तेज बारिश और तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

    प्रभावित राज्यों में शामिल हैं

    • उत्तर भारत: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान

    • मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

    • पूर्वी राज्य: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल

    • दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश

    क्या करें – क्या न करें

    • मौसम की स्थिति को देखते हुए लोग अनावश्यक बाहर न निकलें।

    • हवाई यात्रा करने से पहले फ्लाइट स्टेटस अवश्य जांचें।

    • जलभराव वाले क्षेत्रों से बचकर निकलें, वाहन सावधानी से चलाएं।

    ये भी पढ़ें : COVID-19 New Variant: नई लहर की आहट? 24 घंटे में कोविड-19 से दो मौत, सामने आए 23 नए मामले, देश में एक्टिव केस बढ़कर 363

    यह भी पढ़ें
    Here are a few more articles:
    Read the Next Article