Advertisment

MP Weather Update: कल से शुरू हो जाएंगे "नौतपा" केवल चार दिन पड़ेगी गर्मी, पांच दिन बरसेंगे बादल...

MP Weather Update: कल से शुरू हो जाएंगे "नौतपा" केवल चार दिन पड़ेगी गर्मी, पांच दिन बरसेंगे बादल... "Nautap" will start from tomorrow, summer will take only four days, it will rain for five days cloud...

author-image
Bansal News
MP Weather Update: कल से शुरू हो जाएंगे

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। मंगलवार से नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। यह नौतपे 25 से 2 जून तक रहेंगे। हालांकि पिछले साल की तरह इस साल के नौतपों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस साल नौतपों के केवल चार दिन ही गर्म रहेंगे। वहीं बाकी के दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

बता दें कि पिछले साल के नौतपा काफी गर्म रहे थे। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर पिछले 9 सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो केवल तीन सालों में ही नौतपा काफी गर्म रहा। बीते 2015, 2018 और 2019 साल में ही नौतपा काफी गर्म रहा। बाकी के सालों में नौतपा का औसत तापमान 45 डिग्री ही रहा है। इस साल भी नौतपे में तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

क्या है नौतपा…
दरअसल रोहणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिनों के लिए आता है। यह 15 पंद्रह दिन काफी गर्म रहते हैं। वहीं इन 15 दिनों के पहले 9 दिन सबसे अधिक गर्मी वाले रहते हैं। इसीलिए इन नौ दिनों को नौतपा बोलते हैं। इन नौ दिनों में किसी भी तरह की बारिश न हो तो यह माना जाता है कि आने वाले दिनों में बारिश अच्छी होगी।

बारिश की संभावना प्रबल...
बता दें कि इस साल के नौतपे में केवल चार दिन ही गर्मी देखने को मिलेगी। वहीं बाकी के पांच दिन झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं कई जगहों पर बादल भी देखने को मिल रहे हैं। अब मंगलवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इस साल के नौतपा में कम गर्मी देखने को मिल सकती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें