National Weather Update: फरवरी में ही देश में गर्मी का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

National Weather Update Rain Alert: देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश होने अलर्ट जारी किया गया है।

National Weather Update Rain Alert

National Weather Update: इस साल फरवरी के महीने में ही देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ता हुआ दिख रहा है। देश के कई हिस्सों में गर्मी का एहसास हो रहा है। उत्तर भारत में तापमान बढ़ा हुआ देखा गया। बढ़ते तापमान की वजह से दिन में गर्मी महसूस हो रही है। वहीं सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास किया जा सकता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के संकेत मिल रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है- ठंड फिर से बढ़ सकती है। 

15-21 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट 

आईएमडी के मुताबिक, नागालैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवात एक्टिव हुआ है। इससे 15 से 21 फरवरी के बीच उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। बता दें, 15, 16 और 19 फरवरी को बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। असम और मेघालय में 19 फरवरी को तेज बारिश की आशंका है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक सप्ताह के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहीं तापमान में बढ़त तो नीचे गिरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में 16 से 19 फरवरी के बीच तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। वहीं पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत (Peninsular India) में बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली का तापमान सामान्य से ज्यादा

बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं पंजाब और पूर्वी राजस्थान में यह सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके अलावा, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा और केरल में भी तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में रात के समय 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा। दूसरी ओर, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। 

ये भी पढ़ें-MP Weather update: बढ़ रहा दिन का तापमान, पड़ने लगी गर्मी, जानें एमपी के मौसम का ताजा हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article