Advertisment

Weather Forecast: उत्तर भारत में फिर सताएगी गर्मी, मॉनसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है तापमान

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी का कहर पड़ने वाला है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

author-image
Vishalakshi Panthi
National Weather Forecast

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने वाला है। पिछले सप्ताह तक मॉनसून की तेज रफ्तार अब धीमी हो गई है, जिससे मैदानों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बारिश में आई कमी और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) की अनुपस्थिति के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

Advertisment

बारिश रुकी, पारा चढ़ेगा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में फिर से तेज गर्मी महसूस की जाएगी। तापमान में राहत तभी मिलेगी जब मानसून फिर से सक्रिय होगा। 12 जून के बाद मानसून के फिर से आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में थोड़ी राहत मिल सकती है।

अभी तक प्री-मानसून अच्छा रहा

विशेषज्ञों के अनुसार, अप्रैल और मई के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बादलों की मौजूदगी के कारण गर्मी इतनी तीव्र नहीं हो पाई। इस वजह से प्री-मानसून बारिश सामान्य से बेहतर रही और लू जैसी परिस्थितियां ज़्यादा नहीं बनीं।

मानसून की रफ्तार पर असर डाल रही हैं गर्म हवाएं

इस समय पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ नहीं है और पश्चिमी इलाकों से गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं मानसूनी गतिविधियों को रोक रही हैं, जिससे मानसून की गति धीमी हो गई है। बारिश की कमी के कारण अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Advertisment

राज्यों का हाल

  • उत्तर प्रदेश: राज्य का मौसम साफ है, लेकिन पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है।

  • बिहार: 12 जून तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे राज्य में सूखा मौसम बना रहेगा।

  • राजस्थान: यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

  • मध्य प्रदेश: दक्षिणी जिलों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

World Food Safety Day: आपकी सेहत के लिए कितनी जरूरी है सलाद, जानें इसे खाने का सही समय

Advertisment

salad benefits healthy eating best time World Food Safety Day

World Food Safety Day Salad Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए कई तरह की डाइट आजमा रहे हैं। ऐसे में सलाद को हेल्दी फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

मौसम समाचार आज का मौसम weather update Weather News Updates weather news Weather India news Weather forecast UP Monsoon news UP Monsoon summer rain Monsoon 2024 Update Monsoon 2024 Meteorological Department mausam delhi Heavy rain in India Heat Wave
Advertisment
चैनल से जुड़ें