National Voters’ Day 2022 : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बताई वोट की अहमियत

भोपाल। देश की तरक्की के National Voters’ Day 2022 लिये हर वोट कीमती है। सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मतदाताओं को उनके वोट के महत्व के बारे में बताने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतगर्त जागरूकता कायर्क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वीप आईकाॅन एवं सेंस गतिविधियों की राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर सारिका घारू ने वोट का महत्व समझाया। उनके अनुसार ऐसे युवा जिन्हें 18 वर्ष की आयु होने पर मतअधिकार प्राप्त हो चुका है। उन्होंने उसकी कीमत समझनी चाहिए।
जागरूकता कायर्क्रम में सारिका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उद्देश्य की जानकारी भी दी। मतदातासूची के नाम पता में कोई संशोधन होने पर उसे अपडेट कराने के लिये प्रेरित किया। गीत , ईवीएम के माॅडल एवं पोस्टर की मदद से लोकतंत्र में वोट की कीमत को बताया। सारिका ने बताया कि 1950 में 25 जनवरी के दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसलिये 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2011 में तत्कालीन राष्टपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल ने की थी।
0 Comments