MP Big News: देश में MP नं-1, दिल्ली में मिले पुरस्कार

भोपाल। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 की घोषणा होते ही एक बार फिर मध्यप्रदेश का परचम लहराया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिला तो वहीं भोपाल के भोजपुर मंदिर को सर्वश्रेष्ठ अनुकूल स्मारक का अवॉर्ड मिला MP Big News: MP No-1 in the country, got the award in Delhi

MP Big News: देश में MP नं-1, दिल्ली में मिले पुरस्कार

भोपाल। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 की घोषणा होते ही एक बार फिर मध्यप्रदेश का परचम लहराया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिला तो वहीं भोपाल के भोजपुर मंदिर को सर्वश्रेष्ठ अनुकूल स्मारक का अवॉर्ड मिला। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह अवॉर्ड लिए। यह पुरस्कार पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन के लिए मिला है।

इंदौर को बेस्ट कॉर्पोरेशन अवॉर्ड मिला

मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए। इंदौर को बेस्ट कॉर्पोरेशन अवॉर्ड मिला। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मप्र की पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को अवॉर्ड सौंपे गए। एक जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में 2020 में करीब 97 हजार विदेशी टूरिस्ट आए थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह संख्या 2021 में घटकर 41 हजार तक हो गई। वहीं इस वर्ष जून तक 91 हजार के आसपास विदेशी पर्यटक मध्यप्रदेश आ चुके हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा करीब 77 हजार पर्यटन पन्ना में पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article