Advertisment

National Technology Day 2023: इतिहास के पन्नों में दर्ज वो तस्वीर, जिसने अमेरिका को हिला दिया! जानें टेक्‍नोलॉजी डे क्यों है खास

National Technology Day 2023: टेक्‍नोलॉजी का देश को ताकतवर बनाने में  बहुत योगदान होता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस...

author-image
Bansal news
National Technology Day 2023: इतिहास के पन्नों में दर्ज वो तस्वीर, जिसने अमेरिका को हिला दिया! जानें टेक्‍नोलॉजी डे क्यों है खास

National Technology Day 2023: टेक्‍नोलॉजी का देश को ताकतवर बनाने में  बहुत योगदान होता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National technology day) यानी नेशनल टेक्‍नोलॉजी डे का भी बहुत महत्‍व है। 11 मई को भारत में टेक्‍नोलॉजी डे मनाया जाता है। इतिहास में यह तारीख इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इसी दिन भारत ने 1998 में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया था। इसलिए 11 मई को हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को देश की तकनीकी क्रांति के लि‍ए याद किया जाता है।

Advertisment

National Technology Day का इतिहास

11 मई 1998 का वो दिन था जब भारत ने सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद ही न्यूक्लियर हथियारों वाले देशों में भारत का नाम शामिल हुआ था। आपको बता दें कि, वर्ष 1998 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में ऑपरेशन शक्ति के तहत सफल परमाणु परीक्षण किया था। फिर 13 मई को दो न्यूक्लियर टेस्ट किए गए। इन परीक्षणों का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। इसके बाद 11 मई 1999 में National Technology Day को पहली बार मनाया गया और तब से यह दिन हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन का ऐलान तत्कालीन प्रधानमंत्री अलट बिहारी वाजपेयी ने किया था और इस दिन को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया था।

यह भी पढ़ें:  Entertainment: ‘The Kerala Story’ के मेकर्स ने चली ये बड़ी चाल, विवादों को हवा देकर ऐसे बढ़ाई फिल्म की कमाई

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई, 2023 को सुबह साढ़े 10 बजे प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के समारोह के प्रारंभ का प्रतीक होगा, जो 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान भारत में हाल की वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिकी प्रगति दिखाने वाले एक्सपो का भी उद्धाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर स्मारक स्टैंप और सिक्का जारी करेंगे।

Advertisment

प्रमुख वैज्ञानिक परियोजनाएं

प्रधानमंत्री इस गौरवपूर्ण अवसर पर देश में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़ी 5800 करोड़ रुपए से अधिक की अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह देश में वैज्ञानिक संस्थानों को मजबूत बनाने के प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के वीजन के अनुरूप है।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (एलआईजीओ-इंडिया), हिंगोली; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, जतनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल अस्पताल के मुंबई के प्लैटिनम जुबली ब्लॉक हैं।

publive-image

क्या है 2023 का थीम

इस परीक्षण का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम कहा करते थे कि किसी देश का विकास करना है तो वहां के नागरिकों को शिक्षा दे दो और उस देश को टेक्नोलॉजी में मजबूत कर दो। देश के विकास में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान को स्वीकार करने के लिए 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर साल एक अलग थीम होती है। 2023 के लिए थीम 'स्कूल टू स्टार्टअप्स-इग्नाइटिंग यंग माइंड्स टू इनोवेट' है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Former MLA Ramesh Sharma Passed Away: बीजेपी के पूर्व MLA रमेश शर्मा का निधन, देर रात बिगड़ी थी तबियत

Golden Temple Blast: 5 दिन में तीसरी बार हुआ ब्लास्ट ! धमाके की आवाज से मचा बड़ा हड़कंप

CSK VS DC: चेपॉक में धोनी एंड कंपनी का जलवा, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से दी मात

Advertisment
New Delhi Science and Technology technology pragati maidan Good Governance National Technology Day National Technology Day 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें