National Ramayana Festival: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति, इंडोनेशिया-कंबोडिया की टीम पहुंची रायगढ़

CG Raigar National Ramayana Festival: छत्तीसढ़ में रायगढ़ के रामलीला मैदान में आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरुआत होने वाली है।

National Ramayana Festival: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति, इंडोनेशिया-कंबोडिया की टीम पहुंची रायगढ़

रायगढ़। CG Raigar National Ramayana Festival: छत्तीसढ़ में रायगढ़ के रामलीला मैदान में आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरुआत होने वाली है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया और कंबोडिया की टीमें रायगढ़ पहुंच गई हैं। ये टीमें शाम को अपनी प्रस्तुति देंगी। यहां कवि कुमार विश्वास श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे।

CG Election 2023: छग फिल्मों के एक्टर अनुज शर्मा, सहित IAS नीलकंठ आज थामेंगे BJP का दामन

इंडोनेशिया और कंबोडिया की टीम पहुंची रायपुर

इंडोनेशिया और कंबोडिया की टीमें दोपहर 3.30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगी। कंबोडिया के दल के 12 कलाकार और इंडोनेशिया के दल में 15 कलाकार शामिल हैं। रायगढ़ पहुंचे विदेशी कलाकारों का पारंपरिक छत्तीसगढ़िया तरीके से स्वागत किया गया। ये कलाकार भी श्रीराम ( CG Raigar National Ramayana Festival) के ननिहाल में प्रस्तुति देने के लिए खासे उत्साहित नजर आए। आपको बता दें कि कंबोडिया के दल की प्रस्तुति 01 जून को होगी। तो वहीं इंडोनेशिया के दल द्वारा 03 जून को रामायण प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

Ujjain Mahakal: 2 जून को नेपाल के पीएम ‘प्रचंड’ करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध

अरण्य कांड की थीम पर होगी प्रस्तुति रामायण - CG Raigar National Ramayana Festival

आज से शुरू होने वाले कार्यक्रम की शुरूआत अरण्य कांड की थीम पर होगा। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे। तो वहीं आज कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकार रामायण दलों की प्रस्तुति देंगे। आज के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रुपए की सौगात देंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article