नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem Unveiled )का सोमवार को अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।
स्टील की संरचना का किया निर्माण
उन्होंने बताया कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है और प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम की, स्टील की एक संरचना का निर्माण किया गया है। मोदी ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर लंबे कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। pic.twitter.com/yrsWj3QCJM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2022