नासिक सिंहस्थ कुंभ 2026-2028 की तिथियों की घोषणा: 31 अक्टूबर 2026 से मेले की शुरुआत, 2 अगस्त 2027 को पहला अमृत स्नान

Nasik Kumbh Mela Announced Dates 2026-2028: नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले 2026–2028 की प्रमुख तिथियों की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई। जानें शाही स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों की संपूर्ण जानकारी।

Nasik Kumbh Mela Announced Dates 2026-2028

Nasik Kumbh Mela Announced Dates 2026-2028

हाइलाइट्स

  • 31 अक्टूबर 2026 से कुंभ का आगाज
  • अगस्त, सितंबर 2027 में होंगे तीन स्नान
  • 24 जुलाई 2028 को कुंभ का समापन

Nasik Kumbh Mela Announced Dates 2026-2028: नासिक में होने वाले आगामी सिंहस्थ कुंभ 2026-2028 मेले की तिथियों की आज यानी रविवार 1 जून को घोषणा की गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नासिक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचे। जिसमें 13 अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संतों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

publive-image

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले कुंभ मेले के प्रमुख आयोजनों की तिथियों पर निर्णय लिया गया। कुंभ पर्व की शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 को ध्वजारोहण के साथ होगी, जबकि प्रमुख अमृत स्नान की तिथियां वर्ष 2027 में निर्धारित की गई हैं।

https://twitter.com/CMOMaharashtra/status/1929103138369474896

नासिक कुंभ अमृत स्नान तिथियां:

ध्वजारोहण आरंभ: 31 अक्टूबर 2026, दोपहर 12:02 बजे (रामकुंड, पंचवटी)
पहला स्नान: 2 अगस्त 2027 (सोमवती अमावस्या)
दूसरा स्नान: 31 अगस्त 2027 (श्रावण अमावस्या)
तीसरा स्नान: 11 सितंबर 2027 (भाद्रपद शुद्धा एकादशी)

त्र्यंबकेश्वर कुंभ स्नान तिथियां:

पहला स्नान: 2 अगस्त 2027
दूसरा स्नान: 31 अगस्त 2027
तीसरा स्नान: 12 सितंबर 2027

अन्य प्रमुख आयोजन:
साधुग्राम ध्वजारोहण: 24 जुलाई 2027 (आषाढ़ पंचमी)
नगर प्रदक्षिणा: 29 जुलाई 2027 (आषाढ़ एकादशी)

विशेष धार्मिक दिन:

12 अगस्त 2027 (श्रावण एकादशी)
17 अगस्त 2027 (श्रावण पूर्णिमा)
28 अगस्त 2027 (श्रावण कृष्ण एकादशी)

पर्व समापन: 24 जुलाई 2028 दोपहर 1:36 बजे झंडा उतारना

यह खबर भी पढ़ें: MP NEWS: रूकेगी MP के हजारों किसानों की सम्मान निधि, अन्नदाताओं को भारी पड़ी ये गलती, जानें पूरा माजरा.!

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP के 9 फूड सेफ्टी ऑफिसर के ट्रांसफर: देवेंद्र दुबे का जबलपुर तबादला, पंकज श्रीवास्तव संभालेंगे भोपाल का प्रभार

MP Food Safety Officers Transfer 2025

MP Food Safety Officers Transfer 2025: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। भोपाल के खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे का जबलपुर तबादला किया गया। फूड सेफ्टी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव भोपाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी का प्रभार संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article