Advertisment

NASA Webb Planet: नासा को मिली 'दूसरी पृथ्वी', धरती जैसा नया ग्रह, जानिए इस रहस्‍य के बारे में

NASA Webb Planet: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने धरती से कई प्रकाशवर्ष दूर एक विशाल एक्सोप्लैनेट की खोज की है और जानकारी दी है।

author-image
Bansal news
NASA Webb Planet: नासा को मिली 'दूसरी पृथ्वी', धरती जैसा नया ग्रह, जानिए इस रहस्‍य के बारे में

NASA Webb Planet: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने धरती से कई प्रकाशवर्ष दूर एक विशाल एक्सोप्लैनेट की खोज की है और जानकारी दी है कि इस एक्सोप्लैनेट पर एक महानगर हो सकता है। मतलब कि उस ग्रह पर पानी होने की संभावना जताई है।

Advertisment

पृथ्वी के जैसा ग्रह खोजा

नासा ने पृथ्वी के जैसे दिखने वाले एक ग्रह (NASA New Planet) को खोजा है, जो लगभग 100 लाइट ईयर दूर एक छोटे तारे के चारों ओर घूम रहा है। इस नए ग्रह का नाम TOI 700 e है।

कई महत्वपूर्ण राज खोल चुका है नासा

नासा ने बताया है कि इस ग्रह पर जीवन की संभावना होने के लिए जरूरी एक रसायन भी मिला है। नासा ग्रह के बारे में ये जानकारी जेम्स वेब टेलीस्कोप से मिली है जो निरंतर स्पेस में नई खोज कर रहा है। ये टेलिस्कोप अब तक अंतरिक्ष के कई महत्वपूर्ण राज खोल चुका है। नासा के अनुसार नया ग्रह पृथ्वी से करीबन 8.6 गुना बड़ा है। इसे केटी भी नाम दिया गया है।

मीथेन और कार्बन डाईआक्साइड भी मिला

जेम्स वेब टेलीस्कोप ने इसके वातावरण की जांच भी की है और जांच में मीथेन और कार्बन डाईआक्साइड होने का पता चला है। ग्रह पर ये जानकारी मिलने से साइंटिस्ट भी हैरान हैं क्योंकि धरती के अलावा अभी तक चांद और मंगल पर ही जीवन की संभावना होने की तलाश हो रही है। ऐसे में अगर नए ग्रह पर जीवन के संकेत मिलते हैं तो ये इंसान की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Sanatan Dharm Row: यूपी-बिहार के बाद उदयनिधि के खिलाफ मुंबई में भी मामला दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Religious Places In India:  भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थान, यहां जाने से आपको मिलेगी शांति और दूर होंगी परेशानियां

Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Advertisment

‘PTI’ के दिग्गज पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का निधन, भारत की आजादी सहित कई महत्पूर्ण घटनाओं को किया था कवर

Cauvery Water Dispute: CWRC ने की तमिलनाडु को पानी देने की सिफारिश, कर्नाटक के CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग 

NASA a new planet like Earth NASA finds second Earth NASA Webb Planet
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें