/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Gadarwada-MP-News.webp)
हाइलाइट्स
गाडरवाड़ा में नहाते वक्त नर्मदा में डूबे 3 बच्चे
नदी में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत
मरने वाले दोनों भाई-बहन एक ही परिवार के
Gadarwada MP News: मध्यप्रदेश के गाडरवारा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां नर्मदा नदी में नहाते वक्त तीन बच्चे डूब गए। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया है। आपको बता दें कि तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। जिनमें मरने बाले सगे भाई बहिन हैं। यह परिवार बैसाख माह की अमावस्या को नर्मदा स्नान करने गया था। हादसा नर्मदा नदी के सोकलपुर घाट में हुआ।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1788126558319772005
मृतक बच्चे एक ही परिवार के भाई-बहन
बच्चे गाडरवारा तहसील के खुर्सीपार गांव के रहने वाले थे। मरने वाले दोनों बच्चे सगे भाई-बहन थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। दोनों मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम गाडरवारा सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Save Person from Drowning : डूबते हुए शख्स की ऐसे बचाएं जान, इन टिप्स से निकालें पेट और फेफड़ों में भरा पानी, पढ़ें एक्सपर्ट की राय
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us