Narmada Jayanti: नर्मदापुरम में धूमधाम से मनाई गई नर्मदा जयंती, सीएम मोहन ने जलमंच से किया पूजन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Narmada Jayanti: नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा की भक्ति में नर्मदांचल लीन हो गया। सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस में शामिल हुए।

Narmada Jayanti Narmadapuram Sethani Ghat CM Mohan Yadav

Narmada Jayanti: मां नर्मदा की पावन भूमि पर आने के लिए देवता भी तरसते हैं। समूचा अंचल इंद्र की सभा की तरह लग रहा है। ऐसा आनंद देवलोक में ही संभव है। मां नर्मदा का आशीर्वाद प्रदेश के साथ है। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहां से मां नर्मदा एवं अन्य पवित्र नदियां निकलती हैं। मनुष्य एवं देवता भी यहां समय बिताने को अपना सौभाग्य समझते हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस समारोह में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नर्मदापुरम को इंदौर-भोपाल की तरह ही शहर बनाया जाएगा।

Narmada Jayanti Narmadapuram

नर्मदापुरम में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में दूध की दुकानें खोली जाएंगी और शराब की दुकानें बंद होगी। नर्मदापुरम जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने सेठानी घाट में बनाए जलमंच से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन कर नर्मदा प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया।

jal manch narmada jayanti

Sethani Ghat CM Mohan Yadavमुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ रुपए के 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें 29.96 करोड़ के 24 कार्यों का भूमिपूजन और 74.76 करोड़ के 6 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। नर्मदा प्रकटोत्सव पर नर्मदापुरम के सेठानी घाट में आटे से बने 1 लाख 25 हजार दीपकों से दीपदान किया गया। नर्मदा तट आकर्षक रोशनी से भव्य आभा बिखेर रहा था।

Narmada Jayanti

Narmada Jayanti at Sethani Ghat

narmadapuram narmada jayanti

नर्मदापुरम में आएगा 31 हजार करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा नदी ही एक ऐसी नदी है, जिनकी परिक्रमा कर लोग धन्य होते हैं। नर्मदा के जल से मालवा-निमाड़ और समूचे नर्मदांचल क्षेत्र के 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि नर्मदा मैया की कृपा से समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। 20 साल बाद उस सपने को साकार किया जा रहा है। केन-बेतवा नदी को जोडने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 लाख करोड़ की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नर्मदापुरम जिले में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बारे में बताया कि इससे नर्मदापुरम संभाग में 31 हजार करोड़ रुपए का निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम के लोग पलायन न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये औद्योगीकरण आने वाली पीढ़ी के लिए है। हमने सभी संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया है।

सीएम मोहन बोले- लाड़ली बहना योजना से बहनों का जीवन बदला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बुधवार 5 फरवरी को वे मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कर रहे हैं और आने वाले समय में विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिए जाएंगे। सनातन संस्कृति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत की संस्कृति धर्म से जुड़ी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण की स्थली को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश कैबिनेट मीटिंग: कई बड़े फैसलों पर मुहर, जानें किन वर्गों को 10 लाख मकान बनाकर देगी मोहन सरकार

सांसद दर्शन चौधरी बोले- हम मां नर्मदा की सेवा करें

Narmadapuram Narmada Jayanti CM Mohanनरसिंहपुर होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी लोगों से कहा कि हम मां नर्मदा की सेवा करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही हमें नर्मदा लोक की सौगात दी है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी हैं। नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि नर्मदा लोक के पहले चरण के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने दूसरे चरण के लिए 30 करोड़ की राशि देने और इंजिनियरिंग कॉलेज की सौगात देने की मांग की।

MP गजब है सबसे अलग है: पानी से भरे कुएं में साथ गिरे शिकार और शिकारी, वीडियो देखें, फिर क्या हुआ…?

MP Tiger Boar Rescue: मध्यप्रदेश में सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में शिकारी और शिकार दोनों की जान के लाले पड़ गए। दरअसल हुआ यूं कि अपने एक वक्त के खाने का इंतजाम करने के लिए टाइगर जंगली सूअर के पीछे दौड़ता है। वहीं अपनी जान खतरे में देखकर सूअर सिर पर पैर रखकर भागता है। कशमकश जरा लंबी चलती है और सूअर के सामने आगे कुआं पीछे खाई वाली परिस्थिति आ जाती है। इसी आपाधापी में सूअर रास्ते के कुएं में गिर पड़ता है। पीछे-पीछे टाइगर भी कुएं में छपाक। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article