Amarkantak Narmada Mahotsav 2021 :अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव का आयोजन,सीएम ने 108 कन्याओं का किया पूजन

भोपाल। नर्मदा जयंती पर सीएम शिवराज सिंह Amarkantak Narmada Mahotsav 2021 , पूर्व सीएम उमा भारती और कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह दो दिवसीय अमरकंटक दौरे पर रहे और नर्मदा महोत्सव में शामिल हुए।

Amarkantak Narmada Mahotsav 2021 :अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव का आयोजन,सीएम ने 108 कन्याओं का किया पूजन

भोपाल। नर्मदा जयंती पर सीएम शिवराज सिंह Amarkantak Narmada Mahotsav 2021 , पूर्व सीएम उमा भारती और कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह दो दिवसीय अमरकंटक दौरे पर रहे और नर्मदा महोत्सव में शामिल हुए। जहां पूर्व सीएम उमा भारती ने नर्मदा उद्गम पहुंचकर पूजा अर्चना की। सीएम शिवराज सिंह ने भी मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के साथ ही नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की और 108 कन्याओं का तिलक से अभिनंदन किया।

इस दौरान सीएम शिवराज ने नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि नर्मदा मैया मध्य प्रदेश की जीवन रेखा हैं। प्रदेश में अगर समृद्धि है तो नर्मदा मैया की कृपा से है। नर्मदा में गंदगी फैलाने के लिए हम सब दोषी हैं। इसलिए हम सब मिलकर संकल्प लें की अमरकंटक में पेड़ लगाएं। विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई
नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ धार्मिक एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित उमेश द्विवेदी, पंडित उत्तम प्रसाद द्विवेदी एवं पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी ने उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई।

कन्या पूजन के साथ भोज
नर्मदा जन्मोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना उपरान्त 108 कन्याओं का पूजन किया। कन्या पूजन के बाद कन्या भोज हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्याओं को भोजन भी परोसा।

भण्डारा कार्यक्रम में हुए शामिल
नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन मां नर्मदा मंदिर द्वारा आयोजित विशाल भण्डारा समारोह में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह भी शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने साधू-संतो का शाल-श्रीफल से सम्मान भी किया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, सांसद हिमाद्री सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article