Nari Samman Yojna: भोपाल में आज से भरे जाएंगे नारी सम्मान योजना के फॉर्म, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रुपए!

Ladli behna VS Nari Samman Yojna: राजधानी भोपाल में आज से कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए जाएंगे। आपको बता दें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इसकी कमान संभालेंगे। MP Breaking news

Nari Samman Yojna: भोपाल में आज से भरे जाएंगे नारी सम्मान योजना के फॉर्म, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रुपए!

भोपाल। Ladli behna VS Nari Samman Yojna: राजधानी भोपाल में आज से कांग्रेस की नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojna) के फॉर्म भरवाए जाएंगे। आपको बता दें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा PC Sharma इसकी कमान संभालेंगे। MP Breaking news आपको बता दें शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना को टक्कर देने के लिए कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरूआत बीते दिन छिंदवाड़ा से की गई थी। जिसके बाद आज राजधानी भोपाल में इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा।

CGBSE Result 2023: इंतजार खत्म, बढ़ रही धड़कनें, आज दोपहर 12 बजे जारी होगा छत्तीसगढ़ 10th, 12th रिजल्ट

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा — Ladli behna VS Nari Samman : 
आपको बता दें विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लाड़ली बहना योजना पार्टी के लिए मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही है। इसी का तोड़ निकालते हुए कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का ऐलान कर दिया था। जिसके लिए ​सर्वे शुरू करके फॉर्म भरवाएं जा रहे रहे हैं। भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इसके फॉर्म भरवाएंगे। आपको बता दें कांग्रेस ने वादा किया है कि यदि इस ​बार उनकी सरकार आती है तो कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही साथ रसाई गैस सिलेंडर भी 500 रुपए में मिलेगा।

Khargone Accident News: खरगौन बस हादसे में मालिक, ड्राइवर और कंडेक्टर पर FIR दर्ज, ड्राइवर बार-बार बदल रहा बयान

आधी आबादी को पूरा साधने का प्रयास Ladli behna VS Nari Samman : 
इंदौर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने ये योजना लांच की है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश पिछले बीस साल से एक ऐसी सरकार को झेल रहा है,जिस सरकार में सबसे ज्यादा हमारी प्रदेश की बहनो बेटियों के साथ दुराचार अत्याचार हुआ है। ये आंकडे़ मेरे नहीं,बल्कि एनसीआरबी के हैं। प्रदेश की आधी आबादी के प्रति ये सरकार हमेशा से ही असंवेदनशील रही है।

MP Weather: एमपी में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, 1 दर्जन जिलों में बारिश की संभावना

कांग्रेस का स्लोगन —
महिलाओं के बटुए में भी बचेगा कैश,
कांग्रेस देगी 1500 नकद 500 में गैस।

“नारी सम्मान योजना”

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article