Narendra Modi: 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे पर जाएंगे पीएम, चुनाव अभियान का फूकेंगे बिगुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर Narendra Modi को अलीगढ़ जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य....

Narendra Modi: 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे पर जाएंगे पीएम, चुनाव अभियान का फूकेंगे बिगुल

अलीगढ़/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर Narendra Modi को अलीगढ़ जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय और रक्षा गलियारा (डिफेंस कारिडोर) की आधारशिला रखेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई।

मंगलवार को लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को अलीगढ़ जिले का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi के अलीगढ़ के प्रस्‍तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत वहां कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण करने के उपरांत व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा करेंगे।

योगी आदित्‍यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में नया राज्‍य विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करने का लोकसभा चुनाव के दौरान वादा Narendra Modi किया था। जानकारों का कहना है कि अलीगढ़ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना में राजा महेंद्र सिंह ने अपनी जमीन दान की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article