बिहार। Nalanda Wall Collapsed इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज बिहार के नालंदा स्थित कोर्ट से बड़ा हादसा हो गया। जहां अचानक कोर्ट की दीवार ढहने से एक महिला की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानें कैसे हुए हादसा
आपको बताते चलें कि, यह घटना बिहार के नालंदा कोर्ट से सामने आई है जहां पर सिविल कोर्ट परिसर की बाहरी दीवार गिरने से हादसा हो गया जिसे देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तो वहीं पर मौके पर पर पुलिस पहुंची। हादसे में महिला की नीचे आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, महिला का नाम रजमतिया देवी है जो हरगावां विशुनपुर की रहने वाली थी। इस हादसे में सटे दुकान लगाने वाले और वहां आए ग्राहक हादसे में घायल हुए हैं। वहीं पर इस जगह पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी।
बिहार: नालंदा में कोर्ट की पुरानी दीवार ढहने की घटना सामने आई है।
वैभव श्रीवास्तव, डीडीसी नालंदा ने बताया, “मामले में एक महिला की मौत की जानकारी मिली है। कुछ लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। देख रहे है कि किस कारण से दीवार गिरी है, कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।” pic.twitter.com/IQX6tVTzTw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2022
हादसे के कारणों की जानकारी नहीं
बताया जा रहा है कि, किस वजह से दीवार गिरी और इसके क्या कारण है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही हादसे की वजह सामने आएगी।