Nakli Note: KMC चुनाव के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,नकली नोट के साथ पकड़े गए दो आरोपी

Nakli Note: KMC चुनाव के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,नकली नोट के साथ पकड़े गए दो आरोपी Nakli Note: Police action before KMC elections, two accused caught with fake notes

Nakli Note: फर्जी नोट के धंधे का भंडाफोड़, 1.2 लाख रुपये की नगदी के साथ पांच गिरफ्तार

Kolkata crime। KMC चुनाव के पहले कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चार लाख रुपये मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा Nakli Note जब्त की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एस्पलेनेड बस स्टैंड के निकट डफरिन रोड पर दो लोगों गिरफ्तार किया, जो कोटा से संचालित जाली मुद्रा गिरोह के सदस्य हैं। उनके पास से 500-500 रुपये के 800 जाली नोट जब्त किये गए हैं, जिनका कुल मूल्य चार लाख रुपये है। अधिकारी ने का, ''उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।''

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article