Chhattisgarh News: नेल आर्टिस्ट ने किया कमाल, चंद्रयान-3 के इवेंट को नाखूनों पर दर्शाया

नेल आर्टिस्ट अनुभूति खन्ना अपनी कलाकारी को लेकर चर्चा में बनी है। इन्होंने अपनी कला से  नाखूनों पर ही चंद्रयान-3 के इवेंट दर्शाया

Chhattisgarh News: नेल आर्टिस्ट ने किया कमाल, चंद्रयान-3 के इवेंट को नाखूनों पर दर्शाया

रायपुर। प्रदेश के रायपुर में रहने वाली नेल आर्टिस्ट अनुभूति खन्ना अपनी कलाकारी को लेकर चर्चा में बनी है। इन्होंने अपनी कला से  नाखूनों पर ही चंद्रयान-3 के इवेंट दर्शाया है। अनुभूति के इस कार्य  की अब पूरे इलाके में  तारीफ हो रही है। क्योंकि इस काम को बेहद ही बारीकी से किया गया है।

हम सभी जानते हैं नाखून बहुत ही छोटे होते हैं उन पर इस तरह का चित्रण करना बहुत ही कठिन काम है लेकिन अनुभूति ने इसे पूरा किया और बेहतरीन ढंग काम करने से इनके काम में बुहत सफाई भी झलक रही है।

अनुभूति बचपन से है क्रियटिव

बता दें कि अनुभूति को बचपन से कला से जुड़े कार्य करने में हमेशा आगे रही हैं। अब अनुभूति अपनें नाखून को बढ़ाकर नेल पालिश से विभिन्न डिजाइन और पैटर्न बनाती हैं। अनुभूति खन्ना ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के क्षणों को ऐतिहासिक बताया है।

भारत व्यक्त करने का बेहतरीन तरीका

भारत और इसरो की इस उपलब्धि को उन्होंने नेल आर्ट के जरिये व्यक्त किया है। वे इस मिशन के पूरा होने को लेकर अनुभूति उत्साहित हैं। वहीं लोगों ने अनुभूति के इस कला की खूब प्रशंसा की। नेल आर्ट में उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को देश को गौरवान्वित करने वाला समय देने, उनकी मेहनत और प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है।

भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कही ये बात

भाजपा नेता अमित चिमनानी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के साथ मंगलवार को बीटीआइ मैदान में हवन किया गया। चिमनानी ने कहा कि चंद्रयान-3 आज के भारत का एक ऐसा प्रतीक है, जो दुनिया को भारत की तस्वीर दिखा रहा है।

वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हों

देशवासी चाहते हैं कि भारत एक ऐसा इतिहास लिखे जो विकसित देशों की केवल कल्पना में ही है। हमारे देश के वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हो। हवन यज्ञ में मुरलीधर शादिजा, आसनदास पिदवानी, तनय लूनिया, दलविंदर बेदी, प्रवीण साहू आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: IMD ने इन जगहों पर जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Pitru Paksha 2023: आज से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, आठ अक्टूबर की श्राद्ध जाएगी खाली, तो इस दिन कर पाएंगे श्राद्ध

Janna Jaruri Hai: आखिर क्यों टूथब्रश के लिए सुरक्षित नहीं हैं बाथरूम, जानिए इसकी वजह

भैंस की अनूठी नस्ल, जो एक दिन में देती है इतना दूध, आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान!

Viral News: कभी 5 रुपए में करता था गुजरा, आज यही नाई ROLLS-ROYCE जैसी कारों में चलता है

रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, अनुभूति खन्ना, नेल आर्टिस्ट रायपुर, चंद्रयान-3, Raipur News, Chhattisgarh News, Anubhuti Khanna, Nail Artist Raipur, Chandrayaan-3

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article