Advertisment

नाइक की हालत में काफी सुधार , प्रधानमंत्री ने कुशलक्षेम जाना

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पणजी, 15 जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत में काफी अच्छा सुधार हो रहा है और उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं।

Advertisment

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने शक्रवार शाम को यह जानकारी दी।

एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद श्रीपद नाइक को जीएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में नाइक की पत्नी और एक करीबी सहयोगी की मौत हो गयी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन के वक्त नाइक से फोन पर बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली। गोवा के दौरे पर आए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी नाइक से मुलाकात की।

Advertisment

अस्पताल के डीन शिवानंद बांडेकर ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा की मंत्री की हालत में अच्छा सुधार हो रहा है।

बांडेकर ने कहा,‘‘ रक्त चाप, नब्ज दर और ऑक्सीजन सघनता जैसे सभी अहम मानक सामान्य स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ रक्त और पेशाब की जांच आज हुई और सभी (रिपोर्ट) सामान्य हैं।’’

Advertisment

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिन के वक्त संवाददाताओं से कहा था ,‘‘नाइक की हालत में बहुत सुधार हुआ है और उनके सभी स्वास्थ्य मापदंड स्थिर हैं। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ’’

नाइक के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) सूरज नाइक ने बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने नाइक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

भाषा

शोभना माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें