Nagriya Nikay Chunav 2021: भाजपा ने घोषित की नगरीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति, सबनानी को बनाया संयोजक

भोपाल। प्रदेश में भले ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान न हुआ हो लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। भाजपा ने गुरुवार को नगरीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इसकी कमान भगवान दास सबनानी को सौंपी है। सबनानी को भाजपा ने समिति का संयोजक बनाया है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय मंत्री ने यह सूची जारी कर दी है। इस सूची में संयोजक समेत कुल 14 सदस्यों को जगह दी गई है।
इसमें भगवानदास सबनानी को संयोजक और प्रदीप त्रिपाठी को सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं, लोकेंद्र पाराशर, रजनीश अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, हितेश बाजपेयी, नरेंद्र पटेल, विकास वीरानी, अभयप्रताप सिंह यादव, रविंद्र यति, विजय अठवाल, शिवराज डाबी को सदस्य बनाया गया है। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में भूपेंद्र सिंह और उमाशंकर गुप्ता को भी शामिल किया गया है।
मप्र में नगरीय निकाय चुनावों में हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी
बता दें कि गुजरात चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी अब मप्र में भी हुंकार भरने को तैयार है। गुजरात के नगर निगम के चुनावों के बाद आने वाले सकारात्मक परिणामों के बाद आप की नजर मप्र पर भी है। आप के नेता और दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ग्वालियर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने मप्र के निकाय चुनावों में दम ठोकने का दावा किया है।
0 Comments