Nagriya Nikay Chunav 2021 : इस तरह से पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दे सकती है भाजपा और कांग्रेस
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय nagriya Nikay Chunav 2021 चुनाव को लेकर बीजेपी- कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर फॉर्मूले भी तय कर लिए गए हैं। बीजेपी मंडल अध्यक्ष की सिफारिश पर पार्षद को टिकट देगी। इस फॉर्मूले के तहत जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने की कवायद की जा रही हैं तो वहीं कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर टिकट देने का फैसला किया ही। दोनों ही पार्टियों का जोर स्थानीय नेताओं पर रहेगा।
कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बंसल न्यूज़ से बातचीत में बताया कि पार्टी में युवाओं को प्रमोट किया जाएगा। निकाय चुनाव के लिए अब अच्छे लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही निकाय चुनाव का खाका तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई कमलनाथ के निर्देश पर होगी।