नगरीय निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, कमलनाथ खुद करेंगे जिला प्रभारियों के साथ बैठक

नगरीय निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, कमलनाथ खुद करेंगे जिला प्रभारियों के साथ बैठक nagriy-nikay-chunav-congress-will-play-a-masterstrock-in-the-election

नगरीय निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, कमलनाथ खुद करेंगे जिला प्रभारियों के साथ बैठक

भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दल भी मैदान में उतरने से पहले रणनीति बनाने में जुटे हैं। भाजपा ने अपने नेताओं की निकायवार ड्यूडी लगाना शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस भी इस चुनाव में मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने तय किया है कि इन चुनावों में विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी भी जिला स्तर की समिति पर छोड़ी जाएगी। वहीं पार्टी के हाईकमान सिर्फ उन सीटों पर प्रत्याशी चयन करेंगे जहां आम लोगों और नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाएगी।

50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को देंगे मौका
कांग्रेस ने इन चुनावों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें युवाओं को देने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 10 फरवरी को सभी जिला प्रभारियों से मीटिंग करेंगे।वहीं पार्टी की सहमति मिलने पर विधायकों को भी महापौर का उम्मीदवार बनाकर उतारा जा सकता है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए कमर कस ली है। सभी तैयारियां जोरो पर हैं।

सज्जन सिंह वर्मा बोले महिला कार्यकर्ताओं को भी मिलेगी जिम्मेदारी

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस दमखम से उतरेगी। वर्मा ने कहा कि सभी विधायकों को उनके क्षेत्र में प्रत्याशियों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। इन चुनावों में प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इन चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हमारे कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि मार्च से पहले सभी मतदाताओं की सूची तैयार हो जाएगी। मार्च के महीने में राज्य निर्वाचन आयोग से कार्यक्रम घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article