Nagpur Violence Update: नागपुर हिंसा में DCP पर कुल्हाड़ी से अटैक, तलवारों से हमला, 50 गिरफ्तार, 5 FIR

Maharashtra Nagpur Violence Update; 17 मार्च की रात नागपुर में हुई हिंसा पर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

Nagpur-Violence-Update

Nagpur-Violence-Update

Nagpur Violence Update: नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये पहले से साजिश लगती है। इसमें 80 से 100 लोग इकट्ठा हुए थे। एक DCP पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है।

17 मार्च की रात नागपुर में हुई हिंसा पर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इतना ही नहीं इसमें एक DCP पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है।

उन्होंने बताया है कि इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए है जिसमें 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसमें एक डीसीपी पर तो कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।

सीएम ने की हिंसा की निंदा

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस  (CM Devendra Fadnavis ) ने नागपुर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हिंसा और दंगे पहले से प्लानिंग की हुई लगती है।

उन्होंने कहा किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने की इजाजत नहीं है। महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 3 डीसीपी (DCP) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इस हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रदर्शन के बाद फैलाई अफवाह

आपको बता दें नागपुर हिंसा पर सीएम ने विधानसभा कहा कि 'नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक अफवाह फैलाई गई और शाम को अफवाह ने तूल पकड़ लिया।

जिसमें यह कहा गया था, कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी गई चादर पर धार्मिक चिन्ह था...इसी अफवाह के कारण मामला गरमाया और हिंसा की घटनाएं हुईं।

ये एक सुनियोजित हमला लगता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।'

घटना स्थल पर 80 से 100 लोगों का जमावड़ा था

सीएम ने बताया कि घटना स्थल पर 80 से 100 लोगों का जमावड़ा था। इस हिंसा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि एक क्रेन और दो जेसीबी समेत चार पहिया वाहनों को जलाया गया। इसके अलावा कुछ लोगों पर तलवार से भी हमला किया गया।

यह भी पढ़ें:  Pakistan से आईं Seema Haider 5वीं बार बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article