Nagda Toll Plaza : टोल प्लाजा पर पूर्व सरपंच और टोलकर्मी के बीच विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे,देखें वीडियो

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के नागदा टोल Nagda Toll Plaza प्लाजा पर VIP लेन से निकलने को पूर्व सरपंच और टोलकर्मी के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले। दोनों पक्ष के बीच हुए इस विवाद की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार किए। वारदात की पूरी घटना टोल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि, टोलकर्मी और पूर्व सरपंच कमल पटेल के बीच VIP लेन से निकलने को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद बात इतनी बिगड़ कि विवाद हो गया।
दोनों पक्ष एक दूसरे पर खूब लाठी डंडे चलाए
नागदा टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन से निकलने को लेकर बांस खेड़ी निवासी पूर्व सरपंच कमल पटेल और उसके सदस्यों ने तोड़फोड़ व जमकर मारपीट हुई ,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी जब कैद हुई इस घटना में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर खूब लाठी डंडे चलाए। घटना देर रात की है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने तोड़फोड़ और मारपीट के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। महिला कर्मचारी कृष्णा ठाकुर की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।