Nagaur Accident: भीषण सड़क हादसा, श्रीबालाजी दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले Nagaur Accident में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी क्षेत्र में यह हादसा एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जीप में सवार श्रद्धालु मध्यप्रदेश लौट रहे थे।
नागौर में आज सुबह एक क्रूजर के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर (नोखा) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है: श्री बालाजी पुलिस स्टेशन नागौर के एसएचओ, राजस्थान pic.twitter.com/9vWFZLIApx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2021
उन्होंने बताया कि यह हादसा Nagaur Accident बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलायें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के सज्जन खेड़ा व दौलतपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने बाद वापस लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया,’ नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।’ Nagaur Accident गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एमपी लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 31, 2021